1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America : अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में बाढ़ का कहर जारी , ह्यूस्टन के आसपास इलाकों से 600 लोगों को बचाया

America : अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में बाढ़ का कहर जारी , ह्यूस्टन के आसपास इलाकों से 600 लोगों को बचाया

अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में रविवार अपराह्न तक बाढ़ का कहर जारी है। जलभराव के कारण जनजीवन असमान्य हो गया। लोगों के छतों तक पानी भर गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

America : अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में रविवार अपराह्न तक बाढ़ का कहर जारी है। जलभराव के कारण जनजीवन असमान्य हो गया। लोगों के छतों तक पानी भर गया है। ह्यूस्टन के आसपास बाढ़ वाले इलाकों से 600 से अधिक लोगों को बचाया गया है। अधिक बारिश के पूर्वानुमान के कारण बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, भारी बारिश का अगला दौर देर रात (शनिवार) से रविवार तक होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- World Book of Records London में अब नीतीश कुमार का बजा डंका, भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में दर्ज की एक अद्वितीय उपलब्धि

खबरों के अनुसार, मौसम सेवा ने कहा कि ह्यूस्टन से लगभग 30 मील (50 किमी) उत्तर-पूर्व में स्प्लेंडोरा शहर के पास पिछले पांच दिनों में 21 इंच (53 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई है। हैरिस काउंटी की न्यायाधीश लीना हिडाल्गो ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि काउंटी के कई क्षेत्रों में लगभग 180 लोगों और 122 पालतू जानवरों को गंदे पानी से बाहर निकाल गया है। स्थानीय मीडिया ने पोल्क काउंटी में 100 से अधिक और मोंटगोमरी काउंटी में लगभग 400 लोगों को बचाने की सूचना दी है।

खबरों के अनुसार, न्यायाधीश हिडाल्गो ने ईस्ट फोर्क में आई बाढ़ को ‘हार्वे के बाद से सबसे खराब बाढ़’ बताया। उन्होंने गुरुवार को सैन जैकिंटो नदी के पूर्वी फोर्क के साथ ह्यूस्टन क्षेत्रों को अनिवार्य रूप से खाली कराने का आदेश दिया और निवासियों को जल्द से जल्द अपने घर छोड़ने के लिए कहा। ह्यूस्टन शहर के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह में लगभग चार महीने की बारिश हुई। अभी तक किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...