HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America Suffering From Heat : गर्मी से अमेरिका बेहाल,तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई को छू सकता है

America Suffering From Heat : गर्मी से अमेरिका बेहाल,तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई को छू सकता है

संयुक्त राज्य अमेरिका इन दिनों गर्मी में झुलस रहा है। रिकॉर्डतोड़ तापमान ने लोगों का जीवन मुहाल कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

America Suffering From Heat : संयुक्त राज्य अमेरिका इन दिनों गर्मी में झुलस रहा है। रिकॉर्डतोड़ तापमान ने लोगों का जीवन मुहाल कर दिया है। अमेरिका में पड़ रही भीषण गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं। दक्षिण पश्चिम अमेरिका और कैलिफोर्निया में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है, वहीं डेथ वैली में 53.30 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोग तप रहे है। खबरोंं के अनुसार,  पूरे अमेरिका के 14 राज्यों के करीब 11 करोड़ लोग इस गर्मी से बुरी तरह प्रभावित हैं। राज्यों के लिए हीट एडवाइजरी और चेतावनी जारी की गई है।  दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों जैसी उमस उच्च ताप सूचकांक को खतरनाक स्तर तक ले जा सकती है।

पढ़ें :- Nepal mountaineer Kami Rita Sherpa : नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 29वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

प्रतिकूल मौसम की वजह से ओरेगन में आग ऐसे फैल रही है जैसे पानी का बहाव होता है। वहीं इसे अभी और तेजी से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कनाडा के जंगल में लगी आग से निकला धुआं शिकागो और मक्के के खेतों वाले क्षेत्र तक पहुंच गया है। इसकी वजह से दस राज्यों में वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई है। तटीय क्षेत्रों में थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन टेक्सास में रिकॉर्ड तोड़ने वाली गर्मी की आशंका है। ऑस्टिन और डलास-फोर्ट वर्थ में तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई को छू सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...