1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शीतलहर के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठिठुरन

शीतलहर के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठिठुरन

IMD Weather Update: यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण शीतलहर और घना कोहरा के प्रहार तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी है, जबकि यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार में कहीं-कहीं कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस बीच, देश के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IMD Weather Update: यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण शीतलहर और घना कोहरा के प्रहार तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी है, जबकि यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार में कहीं-कहीं कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इस बीच, देश के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- Today Weather : यूपी के 20 ज‍िलों में पड़ेगा घना कोहरा, इन 25 ज‍िलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में 13 जनवरी के लिए शीतलहर के साथ घना से बहुत घना कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद 17 जनवरी तक येलो अलर्ट लागू रहेगा। उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। यूपी में पिछले कुछ दिनों से खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आने वाली बर्फीली ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण न्यूनतम तापमान कम रहा।

पंजाब और हरियाणा में आने वाले दिनों शीतलहर के कारां ठिठुरन बढ़ सकती है। ठंड का असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र तक देखने को मिल सकता है। राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद, मेरठ और मुरादाबाद जैसे इलाकों में भी घने कोहरे की आशंका है। दूसरी तरफ, दक्षिण भारत में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में मुंबई के दक्षिण में रायगढ़, रत्नागिरी और मराठवाड़ा में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पढ़ें :- बोगस फर्म बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 500 से ज्यादा बोगस फर्म बना चूका है, अरबो रूपये की GST चोरी पकडे जाने पर हुआ था भंडाफोड़
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...