1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Ancient temples in Goa : श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र भी है गोवा के प्राचीन मंदिर, दुनिया भर से पर्यटक आते हैं यहां

Ancient temples in Goa : श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र भी है गोवा के प्राचीन मंदिर, दुनिया भर से पर्यटक आते हैं यहां

दुनिया भर के पर्यटक एक बार गोवा जरूर आना चाहते है। गोवा   की प्राकृतिक सुदरता का बखान पूरी दुनिया में होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ancient temples in Goa : दुनिया भर के पर्यटक एक बार गोवा जरूर आना चाहते है। गोवा   की प्राकृतिक सुदरता का बखान पूरी दुनिया में होता है। यहां की ​हरियाली, समुद्र बीच, नारियल वृक्षों की कतारे, पहाड़िया और घास के मैदान पर्रूटकों के लिए स्वर्ग का वातावरण बनाते है। गोवा का मौसम मभी भी पर्यकों को सूट करता है। जहां गोवा में इतने सारे दाशर्निक पर्यटक स्थल है , वहीं श्रद्धालुओं के आस्था केंद्र भी है गोवा के प्राचीन मंदिर है।  पूरी दुनिया श्रद्धालु यहां के प्राचीन मंदिरों को देखने आते है। ‘शांतादुर्गा’ मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो भी भक्त यहां आता है उसकी सारी मान्यताएं पूरी हो जाती है। उत्तरी गोवा के पोंडा तालुका में स्थित मां ‘शांतादुर्गा’ मंदिर (Shree Shantadurga Mandir) गोवा के सबसे भव्य और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।हर साल हजारों की संख्या में तीर्थयात्री भी दर्शन के लिए आते रहते हैं।

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव की जब विदेश में लगी लॉटरी, पर मेरे जीतने का चांस था जीरो

शांतादुर्गा मंदिर ,सप्तकोटेश्वर मंदिर,श्री दामोदर मंदिर
साउथ गोवा में कावलेम में स्थित शांतादुर्गा मंदिर गोवा के प्रमुख आस्था केन्द्रों में से एक है जो शांतादुर्गा देवी को समर्पित है। स्थानीय श्रद्धालुयों के साथ साथ देश के बिभिन्न कोनो से बड़ी मात्रा में श्रद्धालु और पर्यटक देवी का आश्रीबाद लेने के मंदिर का दौरा करते है इससे मंदिर की लोकप्रियता का अनुमान लगाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे शांतादुर्गा मंदिर को गोवा के सबसे अमीर मंदिरों में से एक के रूप में जाना जाता है जिसे 1713 से 1738 के दौरान बनाया गया था। मान्यता है कि देवी शांतिदुर्गा माता पार्वती का रूप है, जिन्होंने भगवान शिव और भगवान विष्णु के बीच मध्यस्थता की थी जब भयंकर युद्ध हुआ था।

सप्तकोटेश्वर मंदिर 
सप्तकोटेश्वर मंदिर गोवा के प्रमुख मंदिर (Goa ke Prmukh Mandir in Hindi) में से एक है जो  “देवा दी देव” महादेव को समर्पित है। बता दे नार्वे, गोवा में स्थित सप्तकोटेश्वर मंदिर को कोंकण क्षेत्र के छह सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक माना जाता है जहाँ हर साल हजारों की संख्या में तीर्थयात्री भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते है। सप्तकोटेश्वर मंदिर का निर्माण बारहवीं शताब्दी के आसपास कदंब वंश के राजा ने अपनी पत्नी कमलदेवी के लिए बनवाया था जो इस भगवान की परम भक्त थीं।गोकुलाष्टमी त्यौहार इस मंदिर में मनाया जाना वाला सबसे प्रमुख उत्सव है जिसे यहाँ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिसमे स्थानीय लोगो के साथ साथ विभिन्न हिस्सों से पर्यटक भी शामिल होते है।

श्री दामोदर मंदिर
दक्षिणी गोवा के ज़ांबौलिम गांव में कुशावती नदी के तट पर स्थित, श्री दामोदर मंदिर भगवान दामोदर के रूप में भगवान शिव को समर्पित गोवा का प्रसिद्ध मंदिर है। दामोदर मंदिर में भगवान शिव जी के दर्शन करने के साथ साथ बहुत से श्रद्धालु कुशावती नदी में स्नान करने के लिए भी आते है जिसने अनुसार माना जाता है की कुशावती नदी अपनी उपचार शक्ति से शरीर की बीमारियों को ठीक कर सकती है। गोवा का प्रसिद्ध हिंदू त्योहार शिग्मो इस खूबसूरत जगह पर मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार है।

पढ़ें :- IRCTC Tour Package : नॉर्थ ईस्ट की घाटियों का नजारा देखना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी लाया है आपके लिए शानदार पैकेज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...