1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Travel: आगरा घूमने की कर रहे हैं प्लानिंंग तो सिर्फ ताजमहल ही नहीं ये जगहें भी हैं घुमने लायक

Travel: आगरा घूमने की कर रहे हैं प्लानिंंग तो सिर्फ ताजमहल ही नहीं ये जगहें भी हैं घुमने लायक

आगरा का जिक्र होते ही लोगो के दिमाग में सिर्फ एक चीज आती है और वो है ताजमहल। लोगो को लगता है आगरा में सिर्फ मोहब्बत की निशानी ताजमहल ही है देखने के लायक। इसलिए अगर आप आगरा जाने की प्लानिंग कर रहे है तो इन जगहों पर भी जा सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आगरा का जिक्र होते ही लोगो के दिमाग में सिर्फ एक चीज आती है और वो है ताजमहल। लोगो को लगता है आगरा में सिर्फ मोहब्बत की निशानी ताजमहल ही है देखने के लायक। इसलिए अगर आप आगरा जाने की प्लानिंग कर रहे है तो इन जगहों पर भी जा सकते है।

पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां

पर क्या आप जानते है इसके अलावा आगरा में मेहताब बाग है। ताजमहल से आठ किलोमीटर दूर स्थित मेहताब बाग बेहद खूबसूरत है। इस बगीचे की एंट्री पर एक फव्वारा है जिसमें ताजमहल की खूबसूरती देखने को मिलती है। फोटोग्राफी के शौंकीन लोगो के लिए अच्छी जगह है।

इसके अलावा आगरा का किला देखने भी जा सकती है। यह किला अकबर के शासनकाल में निर्मित हुआ था। इस किले को मुगल वास्तुकला शैली में बनाया गया था। आप किले के अंदर दरबार को भी देख सकते है, यहां रानियां महारानियां अपना समय बिताती थी।

आगरा से चालीस किमी दूर फतेहपुर सीकरी भी जा सकते है। इस शहर की स्थापना 16वीं सदी में सम्राट अकबर ने की थी। पर्य़टकों को यह जगह काफी पसंद आती है। आप अकबर का मकबरा भी देख सकते है।
आगरा का मीना बाजार भी घूम सकते है। यह बाजार आगरा किले में बना है। यहां कई अनूठी चीजें देखने को मिलेंगी। ये वस्तुएं कैदियों द्वारा बनायी जाती है।मुगल काल में केवल राजवंश के सदस्य यहां से खरीदते थे। शाहजहां और मुमताज इसी बाजार में मिले थे।

पढ़ें :- US War Powers Act : अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप की घेराबंदी के लिए बिछाया ‘कानूनी जाल’, 15 दिनों के अंदर सेना वापस बुलाने के अलावा नहीं बचेगा कोई चारा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...