1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Famous Goddess Temples of Lucknow: इस नवरात्रि मनोकामनाएं पूरी करने इन देवी मंदिर में करें दर्शन, होगी मन की मुराद पूरी

Famous Goddess Temples of Lucknow: इस नवरात्रि मनोकामनाएं पूरी करने इन देवी मंदिर में करें दर्शन, होगी मन की मुराद पूरी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सैकड़ों ऐतिहासिक मंदिर है। जहां ऐसी मान्यता है यहां आकर दर्शन करने मात्र से लोगो सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Famous Goddess Temples of Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सैकड़ों ऐतिहासिक मंदिर है। जहां ऐसी मान्यता है यहां आकर दर्शन करने मात्र से लोगो सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है।

पढ़ें :- सोनौली में ड्रग विभाग और SSB का ताबड़तोड़ छापा, मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप

इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। ऐसे में आप लखनऊ की प्रसिद्ध काली मंदिर जा सकते है। जो चौक में स्थित है। लखनऊ के चौक इलाके में स्थित बड़ी काली माता मंदिर अपना विशेष महत्व है।

इस मंदिर में नवरात्र के मौके पर दूर-दूर से भक्त मां का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। नवरात्र के मौके पर बड़ी काली जी मंदिर में विशेष पूजन होता है और हर दिन विशेष आरती होती है। मां का श्रृंगार भी हर दिन अलग-अलग ढंग से किया जाता है।इस मंदिर में अष्टधातु की मां की एक विशेष प्रतिमा है जो लगभग 1 फुट लंबी है। यहां मां के दर्शन करने के लिए लंबी लंबी लाइनें लगती है।

इसके अलावा एक औऱ ऐतिहासिक देवी मंदिर है वो चंद्रिका देवी मंदिर। चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जो कि गोमती नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर की स्थापना राजकुमार चंद्रकेतु ने की थी और यह माता पार्वती के सम्मान में निर्मित हुआ था।

यहां भगवान शिव की विशाल मूर्ति है और अमावस्या की रात और नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का तांता लगता है। मंदिर का समय सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक है।यह मंदिर लखनऊ के कठवारा,बक्शी का तालाब के पास स्थित है। इसके अलावा लखनऊ मेंहदीगंज स्थित शीतला माता का मंदिर भी प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिर है।

पढ़ें :- Camel Safari :  हल्की ठंड में घूमने का बन रहे प्लान तो कैमल सफारी का आनंद उठाएं , मौसम खुशनुमा रहेगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...