1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव को लगा एक और बड़ा झटका, मुसलमानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा

अखिलेश यादव को लगा एक और बड़ा झटका, मुसलमानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं का पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है। एक के बाद एक नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं। खासकर इसमें ज्यादातर मुस्लिम नेताओं का पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इरशाद खान (irshad khan) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं का पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है। एक के बाद एक नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं। खासकर इसमें ज्यादातर मुस्लिम नेताओं का पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इरशाद खान (irshad khan) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

उन्होंने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर मुसलमानों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसके कारण वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही कहा कि मुसलमान हमेशा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ रहा लेकिन सत्ता और संगठन में उसको भागीदारी नहीं मिली। चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) हाथ पर हाथ धरे हुए बैठी हुई है।

ऐसे में मुसलमानों के हितों की रक्षा के लिए नए सिरे से लामबंदी की जाएगी। हालांकि, उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। बता दें कि, इरशाद खान और अखिलेश यादव के करीबियों में शामिल थे।

पिछले दिनों अखिलेश (Akhilesh Yadav) उनके घर में आयोजित एक समारोह में भी हिस्सा लिया था। इसके साथ ही सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमरेश यादव ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अमरेश यादव ने पद के साथ प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है।

पढ़ें :- यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है जो आधी सदी से अटूट है...राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...