1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. देश में स्लीपर बस दुर्घटना का एक और मामला आया सामने, दो की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

देश में स्लीपर बस दुर्घटना का एक और मामला आया सामने, दो की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

एक और स्लीपर बस पलटने की निराशजनक खबर देश की राजधानी से सामने आई है। बुधवार तड़के मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में हनुमान मंदिर के पास एक स्लीपर बस पलटने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। मीडीया रिपोर्ट्स के अनुसार....

By हर्ष गौतम 
Updated Date

नई दिल्ली, पर्दाफाश : एक और स्लीपर बस पलटने की निराशजनक खबर देश की राजधानी से सामने आई है। बुधवार तड़के मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में हनुमान मंदिर के पास एक स्लीपर बस पलटने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। मीडीया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात करीब 1 बजे, करोल बाग पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि दुर्घटना के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए हैं। बस में करीब 30 यात्री सवार थे और यह जयपुर से राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थी।

पढ़ें :- मिसाइल हमलों के बाद भी खाड़ी देशों ने ईरान पर क्यों नहीं किया पलटवार, ये हैं पांच बड़े कारण?

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही करोल बाग के SHO के नेतृत्व में एक पुलिस टीम, जिसमें पिकेट स्टाफ और रात में गश्त करने वाले कर्मी शामिल थे, तुरंत मौके पर पहुंची और बस को पलटा हुआ देखा। पुलिस ने बताया की , “यात्री अंदर फंसे हुए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मियों, दिल्ली अग्निशमन सेवा और स्थानीय लोगों ने मिलकर तुरंत फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। बस को उठाने और फंसे हुए यात्रियों को बचाने में मदद के लिए पास से एक JCB मशीन बुलाई गई। गंभीर रूप से घायल करीब 10 यात्रियों को तुरंत बचाकर सर गंगा राम अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद, 12 घायल यात्रियों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल और एक घायल को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि, दो यात्रियों (दोनों पुरुष) ने RML अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी शहबाज आलम (30) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक (जिसकी उम्र 20-25 वर्ष के बीच है) की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बस चालक पंकज कुमार (26), जो राजस्थान के अलवर का रहने वाला है, उसको हिरासत में ले लिया गया है और उसका इलाज लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आगे की जांच जारी है और अस्पतालों से घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया, और साथ ही स्थानीय तथा अग्निशमन विभाग से मिली सहायता की वजह से कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

पढ़ें :- 'हम दुनिया में कहीं भी वर्ल्ड कप जीत सकते हैं...' कप्तान हरमनप्रीत कौर का आगामी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप पर बड़ा बयान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...