टीम पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए डायरेक्टर बनाए गए हैं। इसे बांग्लादेश की नवनियुक्त सरकार का भारत की ओर बढ़ाए दोस्ती की हाथ की तरह देखा जा रहा है। जानकार इसे बांग्लादेश सरकार (Government of Bangladesh) का एक बेहद कड़ा और रणनीतिक फैसला बता रहे हैं क्योंकि अमीनुल इस्लाम बुलबुल (Aminul Islam Bulbul) के नेतृत्व वाले ‘भारत-विरोधी’ क्रिकेट बोर्ड को पूरी तरह भंग कर दिया गया है।
नई दिल्ली: टीम पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के नए डायरेक्टर बनाए गए हैं। इसे बांग्लादेश की नवनियुक्त सरकार का भारत की ओर बढ़ाए दोस्ती की हाथ की तरह देखा जा रहा है। जानकार इसे बांग्लादेश सरकार (Government of Bangladesh) का एक बेहद कड़ा और रणनीतिक फैसला बता रहे हैं क्योंकि अमीनुल इस्लाम बुलबुल (Aminul Islam Bulbul) के नेतृत्व वाले ‘भारत-विरोधी’ क्रिकेट बोर्ड को पूरी तरह भंग कर दिया गया है।
अमीनुल इस्लाम (Aminul Islam) ने खेल को राजनीति और आपसी द्वेष का अखाड़ा बना दिया था। यही कारण था कि बांग्लादेश क्रिकेट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भड़काने पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था। इस तरह 37 साल के तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए और वो 11 सदस्यीय तदर्थ कमिटी का नेतृत्व करेंगे, जिसमें बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मिन्हाजुल अबेदीन (Former Bangladesh captain Minhajul Abedin) और पूर्व क्रिकेटर एवं टीवी कमेंटेटर अथर अली खान शामिल हैं।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) की कमेटी के अन्य सदस्य रश्ना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, इसराफिल खसरू, तंजील चौधरी, सलमान इस्फहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा हैं।
राष्ट्रीय खेल परिषद (BCB) के खेल निदेशक मोहम्मद अमीनुल अहसान (Sports Director Mohammad Aminul Ahsan) ने कहा, कि ‘राष्ट्रीय खेल परिषद की जिम्मेदारी के तहत, हमने आईसीसी (ICC) को सूचित कर दिया है कि इस निदेशक मंडल का गठन उचित तरीके से नहीं किया गया था और यह अपना काम ठीक से पूरा करने में सक्षम नहीं है। हमने आईसीसी (ICC) को इस निदेशक मंडल को भंग करने के अपने निर्णय की जानकारी दे दी है। बांग्लादेश क्रिकेट या बांग्लादेश में किसी भी खेल के लिए और सरकार की ओर से एनएससी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए, हम बीसीबी को लेकर आशावादी हैं और हमें विश्वास है कि आईसीसी (ICC) निश्चित रूप से इस निर्णय का समर्थन करेगी।
खेल मंत्रालय की ओर से बीसीबी (BCB) पर लगातार दबाव बढ़ रहा था, जिसने पिछले बोर्ड चुनाव की वैधता, हाल ही में हुए टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की अनुपस्थिति और बीसीबी (BCB) के भीतर राजनीतिक हस्तक्षेप और पक्षपात के आरोपों पर सवाल उठाए थे। पिछले हफ्ते बोर्ड के चार निदेशकों ने भी इस्तीफा दे दिया था, जिससे इस साल जनवरी से अब तक इस्तीफा देने वालों की कुल संख्या छह हो गई है।