बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार अनुष्का की पहली पसंद एक्टर नहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनना था.
Anushka Sharma Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज यानी 1 मई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार अनुष्का (Anushka Sharma) की पहली पसंद एक्टर नहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनना था.
आपको बता दें, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कभी जर्नलिज्म में अपना करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें पहले मॉडलिंग फिर एक्टिंग की दुनिया में खींच लाई.
अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की मासूमियत और उनका किरदार ऑडियंस को खूब पसंद आया था. ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के बाद अनुष्का की किस्मत पलट गई और एक्ट्रेस के पास फिल्मों की लाइन लग गई.
View this post on Instagram
पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव
शाहरुख खान के बाद अनुष्का शर्मा ने शाहिद कपूर की फिल्म बदमाश कंपनी में अपना दम दिखाया. शाहिद कपूर के बाद अनुष्का ने रणवीर सिंह के साथ बैंड बाजा बारात में वेडिंग प्लानर का किरदार निभाकर बॉक्स ऑफिस पर अपना डंका बजा दिया.
View this post on Instagram
पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
कई फिल्में करने के बाद अनुष्का शर्मा एक बार फिर शाहरुख खान के साथ जब तक है जान में नजर आईं. सक्सेस की सीढ़ी पर चढ़ने के बाद अनुष्का शर्मा ने आमिर खान के साथ पीके में काम किया.
View this post on Instagram
कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखाने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला, जिसे बाद में एक्ट्रेस ने अपने भाई को सौंप दिया. अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में एनएच 10, दिल धड़कने दो, सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल और परी जैसी अनेकों फिल्मों में दम दिखाया है.
पढ़ें :- ऋतिक रोशन रामायण के VFX को लेकर, बोले- आज इंडस्ट्री में कुछ ऐसे फिल्म निर्माता हैं...
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से साल 2017 में शादी की थी. आज अनुष्का और विराट कोहली के दो बच्चे हैं- बेटी वामिका और बेटा अकाय. अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं.
View this post on Instagram