1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Application Viral : ज्योतिरादित्य सिंधिया से मजदूर ने कर दी अजब फरियाद, महाराजा साहब शराब की कीमतें कम कराने की कृपा करें

Application Viral : ज्योतिरादित्य सिंधिया से मजदूर ने कर दी अजब फरियाद, महाराजा साहब शराब की कीमतें कम कराने की कृपा करें

जेल रोड निवासी नन्हे यादव ने आवेदन में लिखा है कि वह मजदूरी करने के बाद दिनभर की थकान के बाद रात में आराम और नींद के लिए शराब का सहारा लेना पड़ता है। मौजूदा वक्त में शराब इतनी महंगी है कि उनकी आधी मजदूरी इसी में चली जाती है, जिससे परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतें आ रही हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कोलारस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) की जन सुनवाई की। इस दौरान एक मजदूर ने अजब गजब मांग रख दी। जेल रोड निवासी नन्हे यादव (Nanhe Yadav, Resident of Jail Road) ने सोमवार को शराब की कीमत कम करने को लेकर आवेदन दिया ​है। आवेदन में लिखा है कि वह मजदूरी करने के बाद दिनभर की थकान के बाद रात में आराम और नींद के लिए शराब का सहारा लेना पड़ता है। मौजूदा वक्त में शराब इतनी महंगी है कि उनकी आधी मजदूरी इसी में चली जाती है, जिससे परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतें आ रही हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो उनकी अराजकतावादी और विभाजनकारी मानसिकता को करता है उजागर: नितिन नवीन

नन्हे यादव को केवल अपनी फिक्र ही नहीं, वरन कोलारस क्षेत्र के समूचे मजदूर समाज का फिक्र है

नन्हे यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शराब की कीमतें कम कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने की गुहार लगाई। हालांकि प्रशासन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब नन्हे यादव की मांग का आवेदन वायरल हो रहा है। नन्हे यादव ने बताया कि उसने केवल अपनी फिक्र ही नहीं, वरन कोलारस क्षेत्र के समूचे मजदूर समाज का फिक्र है।

महंगी शराब के कारण उनकी दिनों दिन कमजोर होती जा रही है आर्थिक स्थिति

पढ़ें :- कांग्रेस के 'युवराज' को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय और कुंठाजनित वक्तव्य के लिए समूचे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए: सीएम योगी

मजदूर वर्ग के अधिकतर लोग दिनभर मेहनत करने के बाद शाम को थकान मिटाने के लिए शराब का सहारा लेते हैं। हालांकि महंगी शराब के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दिनोंदिन कमजोर होती जा रही है। नन्हे यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपील करते हुए कहा कि यदि शराब की कीमतें कम होंगी तो मजदूरों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

केंद्रीय संचार मंत्री और शिवपुरी गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अपने चार दिवसीय दौरे के तहत कोलारस में जनता दरबार लगाया था। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब लोगों को परेशानी नहीं होगी, क्योंकि सरकार उनके पास आ रही है।

न्हे यादव का आवेदन नंबर-1745 चर्चा का विषय बना

उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा कि जनता सरकार के पास नहीं, वरन सरकार जनता के पास जाएगी। जन सुनवाई के दौरान सिंधिया ने आवेदनों को लेकर सावधानी बरती और कहा कि जनता की समस्याओं के आवेदन सोने के समान हैं। सभी आवेदनों को डिजिटल किया जाएगा। जनसुनवाई में सिंधिया ने खुद अपने हाथों से 1846 आवेदन लिए, जिनमें से 522 आवेदनों का मौके पर समाधान किया गया। हालांकि इनमें से नन्हे यादव का आवेदन नंबर-1745 चर्चा का विषय बन गया।

पढ़ें :- 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक हैं अभिजीत दीपके, जानें सीजेपी के गठन के पीछे क्या है मकसद?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...