08 अप्रैल 2026 का राशिफल : 08 मार्च का दिन आंतरिक अनुशासन और बाहरी अवसरों के बीच एक सुंदर सेतु बनाने काग्रहों का गोचर संकेत दे रहा है। जहां मेष, वृषभ और मिथुन राशि वाले अपनी सामाजिक साख और आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे, वहीं कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक अपनी क्रिएटिविटी और करियर के बीच तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे।
08 अप्रैल 2026 का राशिफल : 08 मार्च का दिन आंतरिक अनुशासन और बाहरी अवसरों के बीच एक सुंदर सेतु बनाने काग्रहों का गोचर संकेत दे रहा है। जहां मेष, वृषभ और मिथुन राशि वाले अपनी सामाजिक साख और आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे, वहीं कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक अपनी क्रिएटिविटी और करियर के बीच तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे। तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए अपनी संवाद शक्ति से दुनिया को जीतने का समय है। मकर, कुंभ और मीन राशि वाले अपने नेटवर्क और आत्म-मंथन के जरिए सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।
चंद्रदेव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके मन में उत्साह और दार्शनिक सोच का संचार करेंगे। मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि की त्रिग्रही युति आपको पुराने लंबित कार्यों को पूरी गंभीरता से निपटाने की प्रेरणा देगी। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते है अपना राशिफल।
मेष – आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन शाम तक सुधार होगा।
वृषभ – आज साझेदारी और बिजनेस में लाभ के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन।
मिथुन – आज आपको नेटवर्किंग और संपर्कों से फायदा मिलेगा। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
कर्क – आज घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में ध्यान दें। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। संयम से काम लें।
सिंह – आज करियर में उन्नति और पहचान मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए अवसर मिल सकते हैं।
कन्या – आज काम में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज योजनाएं धीरे-धीरे सफल होंगी।
तुला – आज संवाद और समझदारी से लाभ मिलेगा। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या डील हो सकती है।
वृश्चिक – आज धन और निवेश के मामलों में सतर्क रहें। गुप्त योजनाएं सफल हो सकती हैं। जोखिम लेने से बचें।
धनु – आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। अपनी बात रखने में सफलता मिलेगी।
मकर – आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में रणनीति बदलनी पड़ सकती है। आज धैर्य से काम लें।
कुंभ – आज टीमवर्क से लाभ मिलेगा। दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
मीन – आज करियर में नई पहचान बन सकती है। निजी जीवन और काम के बीच संतुलन बनाकर चलें।