1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इतनी घृणा दिलों में रखने से भाजपाई क्या ख़ुद को बीमार नहीं कर रहे हैं? मोहित यादव के परिजनों से मिलने के बाद बोले अखिलेश यादव

इतनी घृणा दिलों में रखने से भाजपाई क्या ख़ुद को बीमार नहीं कर रहे हैं? मोहित यादव के परिजनों से मिलने के बाद बोले अखिलेश यादव

बरेली में बस रोककर नमाज पढ़ाने के आरोप में बर्खास्त कंडक्टर मोहित यादव ने मैनपुरी (Mainpuri) में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मोहित यादव की आत्महत्या के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी। विपक्षी दलों ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, अगर किसी के दुख से भाजपाइयों को सुख मिल रहा है, तो ये आदत एक दिन भाजपाइयों को अपनों से भी दूर कर देगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बरेली में बस रोककर नमाज पढ़ाने के आरोप में बर्खास्त कंडक्टर मोहित यादव ने मैनपुरी (Mainpuri) में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मोहित यादव की आत्महत्या के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी। विपक्षी दलों ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, अगर किसी के दुख से भाजपाइयों को सुख मिल रहा है, तो ये आदत एक दिन भाजपाइयों को अपनों से भी दूर कर देगी।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

अखिलेश यादव ने मोहित यादव के परिजनों से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर को उन्होंने शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि, उप्र परिवहन से निलंबन के सदमे के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हुए स्व. मोहित यादव के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटा और हर हालात में उनके साथ खड़े रहने व हर तरह से मदद करने का सच्चा आश्वासन दिया।

इसके साथ ही कहा, इस बारे में बस इतना और कहना है कि भाजपा के नेता, उसके कार्यकर्ता, समर्थक और मतदाता इतना बताएं कि क्या ये सब जायज़ है। इतनी घृणा दिलों में रखने से भाजपाई क्या ख़ुद को बीमार नहीं कर रहे हैं। अगर किसी के दुख से भाजपाइयों को सुख मिल रहा है, तो ये आदत एक दिन भाजपाइयों को अपनों से भी दूर कर देगी। भाजपाई बीमार न बने, समझदार बनें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...