Kamran Akmal fiercely lashed out at Mohsin Naqvi: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी है। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट आलोचकों के निशाने पर है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कमरान अकमल ने तंज कसते हुए कहा कि टीम अगर ऐसे ही खराब प्रदर्शन करती रही तो क्या ICC की ट्रॉफी चोरी करके लानी पड़ेगी। इस टिप्पणी को पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, एशिया कप 2025 में एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने चैंपियन टीम को ट्रॉफी न देने के फैसले के बाद कड़ी आलोचनाओं का सामना किया था। भारतीय फैंस ने उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ कहकर ट्रोल किया था। अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कमरान अकमल के बयान ने फिर से एशिया कप ट्रॉफी विवाद को ताजा कर दिया है। पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में हार के बाद अकमल ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, “हालात ऐसे हो गए हैं कि अब तो नीदरलैंड्स भी हमारे खिलाफ सीरीज़ खेलना चाहेगा, हमें हराना चाहेगा और टेस्ट दर्जा हासिल करना चाहेगा। पाकिस्तान क्रिकेट की हालत अब ऐसी ही है।”
अकमल ने पाकिस्तान के रणनीतिक फ़ैसलों पर भी सवाल उठाए और कहा, “यह एक अच्छी पिच थी। आपने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला क्यों किया? वे आज आसानी से 350 रन बना सकते थे। लिटन दास ने आखिर में धीमी बल्लेबाज़ी की, फिर भी उन्होंने 290 रन बना लिए, और हम हार गए।” उन्होंने कहा, “भगवान के लिए, पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचिए। आपने इसका मज़ाक बना दिया है। जब आप दूसरी टीमों के ख़िलाफ़ सीरीज़ नहीं जीतते, तो आप आगे कैसे बढ़ेंगे? अगर आप मैचों में दूसरी टीमों को नहीं हराते, तो क्या अब आप ICC की ट्रॉफ़ियाँ चुराकर घर लाएंगे?”
🚨 "ICC TROPHIES KYA CHOR KE LAANI HAI?"
Kamran Akmal takes a swipe at PCB chief Mohsin Naqvi, notorious for stealing India's Asia Cup trophy.
पढ़ें :- भारत से करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान टीम में आया भूचाल, बाबर आजम-शाहीन आफरीदी होंगे टीम से बाहर!
"Even Netherlands might be thinking let's have a 3 match series with Pakistan and defeat them. We will become a test playing nation." pic.twitter.com/MjCH4ULQmu
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 15, 2026
बता दें कि बांग्लादेश ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 11 रनों से जीत दर्ज की। इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान के सामने 291 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में मेहमान टीम 279 रन पर ढेर हो गयी। इससे पहले सीरीज 1-1 से बराबरी पर थी, ऐसे में सीरीज जीतने के लिए तीसरा वनडे जीतना बेहद अहम था।