HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Arjun Kanungo-Carla Dennis Wedding: प्लेबैक सिंगर अर्जुन ने गर्लफ्रेंड संग लिए 7 फेरे, देखें इनसाइड तस्वीरें

Arjun Kanungo-Carla Dennis Wedding: प्लेबैक सिंगर अर्जुन ने गर्लफ्रेंड संग लिए 7 फेरे, देखें इनसाइड तस्वीरें

पॉपुलर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस से शादी कर ली है। काफी समय से दोनों की शादी की चर्चा थी और अब फाइनली दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Arjun Kanungo-Carla Dennis Wedding:  पॉपुलर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस से शादी कर ली है। काफी समय से दोनों की शादी की चर्चा थी और अब फाइनली दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं। अर्जुन ने जहां व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है वहीं कार्ला ने रेड कलर का लहंगा पहना है।

पढ़ें :- "Tvameva Sarvam" short film : "त्वमेव सर्वम" पिता का भाव और जीवन के अभाव का सच्चा सिनेमा, पिता-पुत्र परंपरा की जीवंत फ़िल्म

वीडियो में आपको दोनों फेरे लेते दिखेंगे और इस दौरान दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस दौरान कार्ला के गले में मंगलसूत्र भी नजर आ रहा है। वहीं आपको महिला पंडित भी नजर आएंगी।

इससे पहले दोनों की मेहंदी की फोटोज भी सामने आई थीं जिसमें कार्ला ने पिंक कलर का लहंगा पहना है और अर्जुन ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा। दोनों की सभी फोटोज पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। वैसे अभी दोनों की तरफ से फोटोज शेयर करने का फैंस को इंतजार है।

ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि हिंदु सेरेमनी के बाद दोनों फिर व्हाइट वेडिंग करेंगे यानी कि कार्ला के ट्रेडिशन्स के मुताबिक। हालांकि व्हाइट वेडिंग को करने का प्लान उनका अगले साल है। इससे पहले दोनों की शादी की वेडिंग गेस्ट की लिस्ट भी वायरल हुई थी जिसमे बताया गया था कि सलमान खान, बॉबी देओल, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर जैसे सेलेब्स इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें :- Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि वे शामिल हुए हैं या नहीं। साल 2020 में किया था प्रपोज बता दें कि अर्जुन और कार्ला काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, इतना ही नहीं दोनों लिव इन में रहते थे। साल 2020 में अर्जुन ने कार्ला को प्रपोज किया था और 2 साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...