1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया स्टे तो पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें कब होगी सुनवाई

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया स्टे तो पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें कब होगी सुनवाई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जमानत पर लगाए गए स्टे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल के वकीलों ने सोमवार (23 जून) की सुबह सुनवाई की अपील की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दाखिल की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जमानत पर लगाए गए स्टे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल के वकीलों ने सोमवार (23 जून) की सुबह सुनवाई की अपील की है।

पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने 1 लाख के मुचलके पर 20 जून को जमानत दे दी थी। कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने से पहले उन पर कुछ शर्तें भी लगाई। जज ने केजरीवाल को जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने करने की कोशिश नहीं करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 21 जून को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को दी गई जमानत को चुनौती दी थी, जिसके बाद हाई कोर्ट ने निचली अदालत की ओर से केजरीवाल को जमानत दिए जाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...