1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद जैसे ही शपथ लेने के लिए उठे पूरा सदन ‘जय श्री राम’ नारों से गूंज उठा

Video-फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद जैसे ही शपथ लेने के लिए उठे पूरा सदन ‘जय श्री राम’ नारों से गूंज उठा

18वीं लोकसभा (18th Lok Sabha) के संसद सत्र के दूसरे दिन अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवाद पार्टी के सांसद के रूप में शपथ लिया। उसके बाद उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव अमर रहे, अखिलेश यादव जिंदाबाद व आंबेडकर साहब का संविधान जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। जैसे ही फैजाबाद सांसद शपथ लेने के लिए उठे पूरा सदन 'जय श्री राम' के आह्वान से गूंज उठा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा (18th Lok Sabha) के संसद सत्र के दूसरे दिन अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवाद पार्टी के सांसद के रूप में शपथ लिया। उसके बाद उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव अमर रहे, अखिलेश यादव जिंदाबाद व आंबेडकर साहब का संविधान जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। जैसे ही फैजाबाद सांसद शपथ लेने के लिए उठे पूरा सदन ‘जय श्री राम’ के आह्वान से गूंज उठा।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच

अयोध्या को लेकर बताया एजेंडा

पढ़ें :- विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, एक जुलाई से लगेंगे इतने रुपये

बीते दिन सदन के बाहर फैजाबाद सांसद ने अयोध्या के मतदाताओं को देवतुल्य बताते हुए कहा था कि मैं फैजाबाद के देवतुल्य मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। इसके साथ ही अयोध्या को लेकर अपने एजेंडे पर बातचीत की।

18वीं लोकसभा सत्र के दूसरे दिन जो सांसद बच गए थे उन्होंने शपथ ली। आज मंगलवार को भाजपा की हेमा मालिनी, रवि किशन, कांग्रेस के राहुल गांधी, अखिलेश यादव तमाम नेताओं ने सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की। इस दौरान जहां किसी के नारे ने संसद में हंगामा किया तो किसी ने वाहवाही लूटी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...