1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चुनाव आते ही कुछ पार्ट टाइम पॉलिटिशियन भी आएंगे, जिन्हें देश की जनता और सुरक्षा से कोई मतलब नहीं…विपक्षी दलों पर भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना

चुनाव आते ही कुछ पार्ट टाइम पॉलिटिशियन भी आएंगे, जिन्हें देश की जनता और सुरक्षा से कोई मतलब नहीं…विपक्षी दलों पर भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुजरात के अहमदाबाद में पार्टी कार्याकर्ताओं को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, महात्मा गांधी की धरती, जिसने इस देश को अहिंसा जैसे विचार दिए, जिसके दम पर भारत ने विश्व में एक अलग पहचान बनाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल, जिन्होंने भारत को एक करने का बीड़ा उठाया, उसके लिए आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अहमदाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुजरात के अहमदाबाद में पार्टी कार्याकर्ताओं को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, महात्मा गांधी की धरती, जिसने इस देश को अहिंसा जैसे विचार दिए, जिसके दम पर भारत ने विश्व में एक अलग पहचान बनाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल, जिन्होंने भारत को एक करने का बीड़ा उठाया, उसके लिए आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है। इसी गुजरात ने कई ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया, जिन्होंने इस देश की संस्कृति को, इस देश की विरासत को आगे बढ़ाया। लेकिन 21वीं सदी का भारत, आज विकास की दिशा में विरासत के साथ बढ़ रहा है, उसका श्रेय भी गुजरात के लाल पीएम नरेन्द्र मोदी जी को जाता है। मैं आज उनको गुजरात की धरती से नमन करता हूं।

पढ़ें :- 'बिहार में क्रिमिनल्स बेखौफ हैं क्योंकि सरकार उन्हें बचा रही है...' तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

उन्होंने आगे कहा, मैं गुजरात के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि आपके परिश्रम और समर्पण के बल पर प्रधानमंत्री मोदी लगातार इस देश को प्रगति की ओर ले जा रहे हैं। गुजरात के हमारे भाइयों और बहनों ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। हम कहते थे कि गुजरात आंदोलनों की भूमि है। लेकिन यहां के आंदोलन केवल परिवर्तन के लिए ही नहीं, बल्कि विकास के लिए भी हैं।

पढ़ें :- चौहान पट्टी बस टर्मिनल पर खुली 'अटल कैंटीन', दिल्लीवासियों को सिर्फ 5 रुपये पौष्टिक भोजन

नितिन नबीन ने आगे कहा, कई ऐसी ताकतें हैं, जो फिर से अपना सिर उठा रही हैं। जिन्हें इस देश की सुरक्षा से, इस देश की जनता से कोई मतलब नहीं है। वे केवल अपने लिए जीती हैं। हम भाजपा के कार्यकर्ता फुल टाइम पॉलिटिशियन हैं। हम लगातार देश में जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं। लेकिन चुनाव आते ही वे कुछ पार्ट टाइम पॉलिटिशियन भी आएंगे, लेकिन हम ऐसा अपना संबंध स्थापित कर देंगे कि इन पार्ट टाइम पॉलिटिशियनों के लिए कोई जगह न बचे।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...