1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2022 India-Pakistan: कुछ ही घंटे के बाद होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, ऐसे देखें लाइव

Asia Cup 2022 India-Pakistan: कुछ ही घंटे के बाद होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, ऐसे देखें लाइव

एशिया कप 2022 का आगाज हो गया है। दूसरे दिन यानी आज एशिया कप का महामुकाबला होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच ये महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों मुल्कों के फैंस के साथ ही दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आज के इस मुकाबले पर हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asia Cup 2022 India-Pakistan:  एशिया कप 2022 का आगाज हो गया है। दूसरे दिन यानी आज एशिया कप का महामुकाबला होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच ये महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों मुल्कों के फैंस के साथ ही दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आज के इस मुकाबले पर हैं।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

कुछ ही घंटे बाद ये महामुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि, आखिरी बार यह दोनों टीमें इसी मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान भिड़ी थी, उस दौरान बाबर आजम की टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था। ऐसे में आज रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें हिसाब चुकता करने पर होंगी।

जीत को लेकर भारत का रिकॉर्ड अच्छा
टी20 के रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालें तो भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक टी20 के 9 मैच ख्ेाले गए हैं। इसमें भारत ने 6 बार जीत दर्ज की है,ज बकि दो बार ही पाकिस्तान जीत पाई है। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक मैच टाई हुआ था और भारत ने बॉल आउट में उस मैच को जीता था।

7ः30 बजे शुरू होगा मैच
बता दें कि, भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022 का दूसरा मैच भारतीय समय के अनुसार रात 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...