1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2023: टीम इंडिया के गेंदबाज के आगे नहीं चलता है बाबर आजम का बल्ला, जानिए कैसा है रिकॉर्ड

Asia Cup 2023: टीम इंडिया के गेंदबाज के आगे नहीं चलता है बाबर आजम का बल्ला, जानिए कैसा है रिकॉर्ड

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को महामुकाबला होगा। भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार है। फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले आपको बता दें कि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का वनडे में भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को महामुकाबला होगा। भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार है। फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले आपको बता दें कि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का वनडे में भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है?

पढ़ें :- PCB ने शाहीन अफरीदी के नाम से जारी किया फर्जी बयान! पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल

बता दें कि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कुछ खास नहीं है। अभी तक उन्होंने वनडे में भारत के खिलाफ एक ही अर्धशतक नहीं लगाया है। बाबर ने 2017 में भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। भारत और पाकिस्तान के बीच चार साल बाद वनडे मुकाबला खेला जाएगा। पिछली बार दोनों टीमें 2019 वर्ल्ड कप में आमने-सामने थीं। उस मैच में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। बाबर आजम भी उस मैच में खेले थे और उन्होंने 48 रन बनाए थे।

वनडे में भारत के खिलाफ बाबर के आंकड़े
2017 चैंपियंस ट्रॉफी- 8 रन
2017 चैंपियंस ट्रॉफी- 46 रन
2018 एशिया कप- 47 रन
2018 एशिया कप- 9 रन
2019 वर्ल्ड कप- 48 रन

 

पढ़ें :- ICC Test Rankings : भारत के रविचंद्रन अश्विन विश्व के नंबर गेंदबाज, कुलदीप की लंबी छलांग, रोहित-यशस्वी को भी फायदा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...