HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Games 2023 : शूटिंग में महिला पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड, 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में हासिल की विजय

Asian Games 2023 : शूटिंग में महिला पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड, 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में हासिल की विजय

भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों की शूटिंग स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ पदर्शन कर देश का मान बढ़ा दिया। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Asian Games 2023 : भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों की शूटिंग स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ पदर्शन कर देश का मान बढ़ा दिया। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मनु, ईशा और रिदम की टीम कुल 1759 अंक के साथ शीर्ष पर रही जिससे भारत मौजूदा खेलों में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। भारत का निशानेबाजी में यह दूसरा स्वर्ण पदक है।

पढ़ें :- शूटर अखिल श्योराण ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड पर साधा निशाना, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में लहराया तिरंगा

चीन की टीम ने 1756 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि दक्षिण कोरिया की टीम 1742 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। भारत ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक भी जीता। आशी चौकसी, माणिनी कौशिक और सिफ्ट कौर सामरा की तिकड़ी क्वालीफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।

मनु ने क्वालिफिकेशन की अंतिम रेपिड फायर सीरीज में 98 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। चीन की टीम ने 1756 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि दक्षिण कोरिया की टीम 1742 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।भारत ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक भी जीता।

आशी चौकसी, माणिनी कौशिक और सिफ्ट कौर सामरा की तिकड़ी क्वालीफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। मेजबान चीन ने कुल 1773 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

पढ़ें :- Asian Games 2023: भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, एशियाड खेलों में जीते 100 मेडल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...