1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Assembly Elections: इस साल नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं UP, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में चुनाव

Assembly Elections: इस साल नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं UP, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में चुनाव

भाजपा नेतृत्व ने इसको लेकर सभी राज्य की इकाईयों को अगाह किया है। साथ ही, चुनाव की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। दरअसल, इन राज्यों में फरवरी-मार्च में चुनाव प्रस्तावित है। मुश्किल ये है कि, इस दौरान जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा और 9 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। ऐसे में सभी कर्मचारी जनगणना के इस काम में लगे रहेंगे। ऐसे में चुनाव कराने में कई दिक्कते आ सकती हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Assembly Elections: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि, इन पांच राज्यों में इसी साल नंवबर या दिसंबर में ​चुनाव हो सकते हैं। दरअसल, अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने के लिए इस पर विचार जारी है।

पढ़ें :- उत्तराखंड: कुत्तों का आतंक, 11 लोगों को काटा, 10 स्कूल बंद, 600 बच्चे ऑनलाइन पढ़ेंगे

इसको देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने इसको लेकर सभी राज्य की इकाईयों को अगाह किया है। साथ ही, चुनाव की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। दरअसल, इन राज्यों में फरवरी-मार्च में चुनाव प्रस्तावित है। मुश्किल ये है कि, इस दौरान जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा और 9 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। ऐसे में सभी कर्मचारी जनगणना के इस काम में लगे रहेंगे। ऐसे में चुनाव कराने में कई दिक्कते आ सकती हैं।

कहा जा रहा है कि, अगर नवंबर—दिसंबर में इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होते हैं तो मतदाता सूची बाधा नहीं बनेगी। वह इसलिए कि इन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जरूरत पड़ने पर जनवरी में तैयार होने वाली अंतिम मतदाता सूची को तय समय से तीन महीने पहले ही अंतिम रूप दिया जा सकता है।

वहीं, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के बीच भी हलचल मची है। विपक्षी दल के नेता चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे हैं। यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार जिलों में दौरा कर रहे हैं और चुनावी तैयारियों पर मंथन कर रहे हैं। इसके साथ ही, कांग्रेस भी तैयारी में जुट गयी है। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी।

 

पढ़ें :- उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में देखना है 'वैली ऑफ फ्लावर्स' का जादुई नजारा तो IRCTC 6 दिनों का लेकर आया स्पेशल ट्रेकिंग पैकेज

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...