1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 61 की उम्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष आज बनेंगे दूल्हा, अपनी ही पार्टी की नेत्री से रचाएंगे शादी

61 की उम्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष आज बनेंगे दूल्हा, अपनी ही पार्टी की नेत्री से रचाएंगे शादी

BJP leader Dilip Ghosh's Marriage: भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष 61 साल की उम्र में दूल्हा बनने जा रहे हैं। खबर है कि दिलीप घोष अपनी ही पार्टी की नेत्री रिंकू मजूमदार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे हैं। रिंकू न्यूटाउन में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य हैं। अब तक अविवाहित रहे दिलीप घोष के जीवन का यह एक बड़ा कदम है।

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP leader Dilip Ghosh’s Marriage: भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष 61 साल की उम्र में दूल्हा बनने जा रहे हैं। खबर है कि दिलीप घोष अपनी ही पार्टी की नेत्री रिंकू मजूमदार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे हैं। रिंकू न्यूटाउन में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य हैं। अब तक अविवाहित रहे दिलीप घोष के जीवन का यह एक बड़ा कदम है।

पढ़ें :- LPG Booking Time में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे नहीं घड़ी देखकर करनी होगी बुकिंग, जानिए नया टाइम-टेबल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा (BJP) नेता दिलीप घोष शुक्रवार को कोलकाता स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे। इस शादी समारोह में दोनों के केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल होंगे। किसी भी तरह का भव्य आयोजन फिलहाल नहीं रखा गया है। सूत्रों की मानें तो रिंकू ने ही दिलीप घोष को पहले शादी का प्रस्ताव दिया था। दिलीप घोष अपनी मां के कहने पर शादी के लिए राजी हो गए हैं।

दावा किया गया है कि रिंकू ने खुद दिलीप घोष की मां पुष्पलता घोष से बात की और उन्हें शादी के लिए राजी किया। कुछ दिन पहले दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार ईडन गार्डन्स में आईपीएल मैच देखने गए थे। जिसके बाद नए रिश्ते की अटकलें और तेज हो गई थीं। वहीं, अब दिलीप घोष की शादी राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

बता दें कि रिंकू न्यूटाउन में भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। दिलीप घोष ही उन्हें पार्टी में लेकर आये थे। रिंकू मजूमदार तलाकशुदा हैं और एक बेटे की मां हैं। उनका बेटा अब वयस्क हो चुका है और कोलकाता के सॉल्ट लेक के सेक्टर V में एक आईटी कंपनी में काम करता है।

पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...