1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. धर्म विशेष के लोगों का आर्थिक बायकाट करने का प्रयास अति-निन्दनीय, सीएम योगी के फैसले पर मायावती ने किया विरोध

धर्म विशेष के लोगों का आर्थिक बायकाट करने का प्रयास अति-निन्दनीय, सीएम योगी के फैसले पर मायावती ने किया विरोध

मायावती ने कहा कि, यूपी व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कावंड़ मार्ग के व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानों पर मालिक व स्टाफ का पूरा नाम प्रमुखता से लिखने व मांस बिक्री पर भी रोक का यह चुनावी लाभ हेतु आदेश पूर्णतः असंवैधानिक। धर्म विशेष के लोगों का इस प्रकार से आर्थिक बायकाट करने का प्रयास अति-निन्दनीय।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि, पूरे प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर संचालकों-मालिकों को अपना नाम और पहचान बतानी होगी। उन्होंने कहा कि, कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले के बाद अब सियासत शुरू हो गयी है। विपक्षी दलों के नेताओं ने इसको लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- नेपाल के बेलहिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फल–सब्जी कारोबारी के ऑफिस से ब्राउन शुगर बरामद — दो युवक गिरफ्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, यूपी व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कावंड़ मार्ग के व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानों पर मालिक व स्टाफ का पूरा नाम प्रमुखता से लिखने व मांस बिक्री पर भी रोक का यह चुनावी लाभ हेतु आदेश पूर्णतः असंवैधानिक। धर्म विशेष के लोगों का इस प्रकार से आर्थिक बायकाट करने का प्रयास अति-निन्दनीय।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...