1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Ayodhya Ramlala MS Dhoni : अयोध्या रामलला का दर्शन महेंद्र सिंह धोनी भी करेंगे , मिला खास न्योता

Ayodhya Ramlala MS Dhoni : अयोध्या रामलला का दर्शन महेंद्र सिंह धोनी भी करेंगे , मिला खास न्योता

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को न्योता दिया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ayodhya Ramlala MS Dhoni :  अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को न्योता दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया गया था। धोनी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह-प्रांत सचिव धनंजय सिंह से ये खास निमंत्रण मिला। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देशभर में 6000 से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजा है।

पढ़ें :- ईडन गार्डन्स में आज KKR vs PBKS का घमासान, बारिश बन सकती है ‘गेमचेंजर’

पूर्व भारतीय कप्तान ने इस निमंत्रण पत्र को स्वीकार कर लिया है और वो भी इस भव्य समारोह में शिरकत लेंगे। महेंद्र सिंह धोनी इस बात से काफी खुश है कि उन्हें भी इस भव्य समारोह में आमंत्रित किया गया है।

एमएस धोनी के अलावा दिग्गज विराट कोहली, पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और महान सचिन तेंदुलकर को भी इस शुभ समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

अध्यात्म से परिपूर्ण अयोध्या रामनगरी में पौष मास, शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि से श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया। अयोध्या में इस समय जय श्रीराम की आध्यात्मिक अनुभूति महसूस की जा रही है तो विरासत और आधुनिकता का समावेश बैठाती नव्य अयोध्या भी दिख रही है।

पढ़ें :- दुबई, अमेरिका में संपत्ति के आरोपो का पलटवार करते हुए हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तानी एंगल’ से जोड़ दिया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...