1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Baba Siddiqui murder: बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

Baba Siddiqui murder: बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की कुछ लोगो ने गोली मार कर हत्या कर दी। बाबा सिद्दीकी पर शनिवार शाम को कुछ लोगों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Baba Siddiqui murder: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (NCP leader Baba Siddiqui) की कुछ लोगो ने गोली मार कर हत्या कर दी। बाबा सिद्दीकी पर शनिवार शाम को कुछ लोगों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital )ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पढ़ें :- Dhurandhar 2 Box Office : फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफ‍िस पर सुनामी, 24 घंटे में 100 करोड़, टूटे कई रिकॉर्ड्स

बाबा सिद्दीकी की हत्या से राजनीतिक जगत ही नहीं बॉलीवुड में भी शोक को लहर छा गई है। उनके निधन की खबर सुनते ही देर रात से ही कई दिग्गत सितारे लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) को भी जैसे ही बाबा सिद्दकी ( Baba Siddiqui) के निधन की खबर मिली वे बीच में ही शूटिंग रोक लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। सलमान खान भी इस दुख की घड़ी में बाबा सिद्दीकी ( Baba Siddiqui) के परिवार से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। लीलावती हॉस्पिटल जाते समय सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे ग्रे कलर की टी-शर्ट में अपनी गाड़ी से आते दिखाई दिए।

पढ़ें :- कार्टून शो ‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का 84 साल की उम्र में निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

उनके साथ भारी सिक्योरिटी भी देखी गई। सलमान खान (Salman Khan)का बाबा सिद्दीकी से करीबी रिश्ता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाबा सिद्दीकी (  Baba Siddiqui) के निधन की खबर सुनते ही सलमान खान ने ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग कैंसिल कर दी। जब उन्हें ये जानकारी मिली तो वे शूटिंग के बीच में थे, जिसे छोड़कर ने तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे। सलमान खान से पहले एक्टर संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ और वीर पहाड़िया भी अस्पताल पहुंचे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...