Baghpat Fire Accident : यूपी के बागपत ज़िले में गुरुवार सुबह एक दो मंजिला मकान में आग लग गयी। इस आग की चपेट आने से अंदर रखे 2 गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। आग लगने की इस घटना में एक महिला और उसकी पांच साल की बेटी की मौत हो गयी। परिवार को बचाने की कोशिश में पति करीब 60% झुलस गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना खेकड़ा कस्बे में मुबारिकपुर रोड की है, जहां पर विनय जैन (65) का 900 स्क्वायर फीट का मकान है और मकान के ग्राउंड फ्लोर पर परचून की दुकान और गोदाम है। जिस पर जाहिद नाम का युवक काम करता है। जबकि फर्स्ट फ्लोर पर विनय जैन, अपनी पत्नी पुष्पा (60), बेटा अंकुर, बहू स्वाति, पोता श्रेय (13) और पोती अनन्या के साथ रहते हैं।
बताया जा रहा है कि रोज की तरह गुरुवार की सुबह 7 बजे जाहिद ने दुकान खोली और साफ-सफाई करने लगा। वहीं, विनय अपनी पत्नी पुष्पा के साथ मंदिर के लिए रवाना हुए। पोता श्रेय स्कूल चला गया। इस दौरान करीब 7.45 बजे अचानक ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकान में आग लग गई। थोड़ी देर बाद वहां रखे 2 सिलेंडर आगे की चपेट में आ गए और जोरदार धमाका हुआ। जिससे शटर उखड़ कर बाहर आ गया।
इसके बाद आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। इस दौरान ऊपरी मंजिल पर मौजूद अंकुर, उसकी पत्नी स्वाति और बेटी अनन्या फंस गए। अंकुर किसी तरह नीचे आए तो उन्होंने देखा कि आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी और पूरे मकान में धुओं फैल गया। फिर वो पत्नी और बेटी को बचाने के लिए ऊपर गए, जहां दोनों धुएं के कारण दम घुटने से बेहोश गए थे। अंकुर ने ज़ाहिद की मदद से दोनों को घर से बाहर निकाला।
पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद सुबह 8.30 बजे फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। वहीं, पुलिस बुरी तरह झुलस चुके अंकुर, पत्नी स्वाति और बेटी अनन्या को लेकर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर्स ने स्वाति और अनन्या को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।