1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ballia News: गर्लफ्रेंड के परिवार वाले शादी के लिए नहीं हुए तैयार तो पेट्रोल डालकर युवक ने किया खुद को आग के हवाले

Ballia News: गर्लफ्रेंड के परिवार वाले शादी के लिए नहीं हुए तैयार तो पेट्रोल डालकर युवक ने किया खुद को आग के हवाले

उत्तर प्रदेश के बलिया से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के फेफना थाना क्षेत्र आमडारी गांव में सोमवार को एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में दौड़ता युवक का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के फेफना थाना क्षेत्र आमडारी गांव में सोमवार को एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में दौड़ता युवक का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमडारी गांव के रहने वाले 25 साल के फैयाज अहमद का एक किशोरी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिजन इसमें रोड़ा अटका रहे थे।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- मोदी जी चैलेंज दिए 24 घंटे हो गए, देशद्रोही कौन, विदेशी फोर्सेस का किसका कनेक्शन? स्टेज आप चुनिए, कीजिए मेरे साथ डिबेट

गुजरात में काम करने वाला युवक सोमवार की रात गांव आया था। सुबह वह हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर लड़की के घर के सामने पहुंचा और परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। वह परिजनों को पेट्रोल दिखाकर खुद को आग लगाने की धमकी देने लगा।

जब किशोरी के घरवालें उसके दबाव में नही आये तो उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया। माचिस से आग लगाने की कोशिश की तो परिजनों ने उसे रोकने की कोशिश की।

इसी बीच माचिस की चिंगारी पहले जमीन पर गिरी और फिर पेट्रोल पर पड़ी वहां से भड़की आग ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक के कमर से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से जलने लगा तो वह तड़प कर भागने लगा।

लपटों से घिरे युवक को देख वहां हड़कंप मच गया। किसी तरह आग बुझाई गई। आग बुझाते ही बुरी तरह से जला युवक जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। उनका कहना है कि युवक के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

पढ़ें :- काशी संस्कृति संसद 2026 : संस्कृति संसद में संस्कृति पर्व के विशेष अंक का भव्य लोकार्पण , संपादक आचार्य संजय तिवारी-कार्यकारी संपादक डॉ अर्चना तिवारी रहीं उपस्थित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...