1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bangladesh PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने भारतीय कंपनियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

Bangladesh PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने भारतीय कंपनियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच पहले से ही घनिष्ठ संबंधों को और आगे बढ़ाना है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bangladesh PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच पहले से ही घनिष्ठ संबंधों को और आगे बढ़ाना है। पीएम शेख हसीना ने भारतीय कंपनियों को देश के विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग (Bilateral Economic Cooperation) की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला है।

पढ़ें :- Pakistan : इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार , PTI ने की निंदा

हसीना ने शुक्रवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और बांग्लादेश, दोनों को कारोबार क्षेत्र में मिलकर काम करना चाहिए।

हसीना ने कहा, “पूरे भारत में बहुत बड़ा बाजार है, इसलिए दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं और अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। व्यापार करने का अच्छा अवसर है।” उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि वह बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाना चाहती हैं। बांग्लादेश बड़े बंदरगाहों, जलमार्ग, रेल और सड़क संपर्क पर काम करेगा।

उद्योग मंडल सीआईआई के अध्यक्ष संजीव पुरी ने कहा कि बांग्लादेश दक्षिण-पूर्व एशिया के जीवंत क्षेत्रों के लिए भारत की भूमि पुल है। बांग्लादेश और भारत ऐसे समय में एक साथ बाजार को देख सकते हैं जब आपूर्ति श्रृंखलाएं बदल रही हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि कृषि में, दोनों देश निजी क्षेत्रों के बीच संयुक्त उद्यम स्थापित कर सकते हैं।

पढ़ें :- इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 2023 से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर मार्च निकालने वाली थी

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सीआईआई ने इस वर्ष के अंत में सीईओ का एक प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश ले जाने की योजना बनाई है।

उद्योग जगत के साथ बातचीत के दौरान, भारत और बांग्लादेश के कारोबारी सदस्यों ने सहयोग के कई क्षेत्रों पर प्रकाश डाला। इनमें जलविद्युत पर विशेष जोर देते हुए बांग्लादेश को ऊर्जा की आपूर्ति बढ़ाना और बांग्लादेश के लिए अधिक ऊर्जा पारेषण लाइनें बनाना शामिल है।

लोकसभा चुनावों के बाद भारत में नई सरकार के गठन के बाद यह किसी विदेशी नेता की पहली आधिकारिक यात्रा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...