Ghaziabad Bank Manager Murder: गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां दिनदहाड़े एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके में हुई, जहां पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा को बैंक के ही गार्ड ने गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी गार्ड रवींद्र हुड्डा पिछले कई दिनों से छुट्टी की मांग कर रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह मैनेजर अभिषेक शर्मा के पास छुट्टी को लेकर बात करने पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि गार्ड ने गुस्से में आकर मैनेजर की छाती पर गोली चला दी। गोली लगते ही अभिषेक शर्मा जमीन पर गिर पड़े और बैंक में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आरोपी गार्ड अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। बैंक कर्मचारियों ने घायल मैनेजर को तुरंत बाइक से अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से जुड़ा बैंक गेट का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी गार्ड अपने साथी के साथ जाते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद बैंक कर्मचारी मैनेजर को उठाकर बाहर ले जाते हुए नजर आते हैं।
मामले पर एसीपी पुलिस कमिश्नरेट ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी गार्ड बागपत का रहने वाला है और छुट्टी को लेकर उसका मैनेजर से लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगा दी हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
रिपोर्ट: हर्ष गौतम