1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Banke Bihari Temple : बांके बिहारी दर्शन के लिए वृंदावन में उमड़ी भीड़, जाम सड़कें

Banke Bihari Temple : बांके बिहारी दर्शन के लिए वृंदावन में उमड़ी भीड़, जाम सड़कें

वृंदावन (Vrindavan) के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में तीसरे दिन रविवार को भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही 500 मीटर से अधिक लंबी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर के पट बंद होने के बाद तक बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple)  के आसपास गलियों में प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के सिर ही सिर नजर आए।

By santosh singh 
Updated Date

Banke Bihari Temple : वृंदावन (Vrindavan) के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में तीसरे दिन रविवार को भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही 500 मीटर से अधिक लंबी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर के पट बंद होने के बाद तक बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple)  के आसपास गलियों में प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के सिर ही सिर नजर आए। भीषण गर्मी में भीड़ का दबाव और धक्का मुख के बीच सर्वाधिक परेशानी बुजुर्गों और महिला श्रद्धालुओं को हुई।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

लोगों के कंधों और गोदी में बैठे बच्चे भी भीड़ के दवाब को देख रोने लगे। विद्यापीठ चौराहा (Vidyapeeth Square) से बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple)  पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। मंदिर भी श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। जगह-जगह लगे पुलिसकर्मी भीड़ को आगे बढ़ाते और रुक-रुककर श्रद्धालुओं को भेज रहे थे। इसके बावजूद भीड़ पर नियंत्रण कर पाना पुलिसकर्मियों के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा था। भीड़ के आगे पुलिसकर्मी और मंदिर की सुरक्षा गार्ड भी पसीने से तर बतर हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...