1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bankipur Assembly By-Election : जनसुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप-भाजपा नहीं पुलिस लड़ रही यह चुनाव

Bankipur Assembly By-Election : जनसुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप-भाजपा नहीं पुलिस लड़ रही यह चुनाव

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हो रहे मतदान के बीच जनसुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि व्यवस्थित तरीके से जहां कहीं भी जनसुराज के लोगों ने टेबल लगाई है, ये लोग उसे पकड़ रहे हैं। पूरे बांकीपुर में दिख रहा है कि ये उपचुनाव भाजपा नहीं लड़ रही बल्कि पुलिस बल लड़ रहा है।

By Harsh 
Updated Date

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हो रहे मतदान के बीच जनसुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि व्यवस्थित तरीके से जहां कहीं भी जनसुराज के लोगों ने टेबल लगाई है, ये लोग उसे पकड़ रहे हैं। पूरे बांकीपुर में दिख रहा है कि ये उपचुनाव भाजपा नहीं लड़ रही बल्कि पुलिस बल लड़ रहा है। लोगों के घरों में जाकर उन्हें रात से ही डराया जा रहा है, किसी को पकड़ा जा रहा है। यहां अनुमति के साथ जो (जन-सुराज के) टेबल लगे हुए हैं, वहां से लोगों को पकड़कर पुलिस ले गई है, इसलिए लोग उत्तेजित हो रहे हैं।

पढ़ें :- सीएम उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम’, कांग्रेस बोली- सहयोगी दल पार्टी फैसले का समर्थन करें

आपका मत महत्वपूर्ण, विकसित भारत बनाने में दें योगदान: नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP National President Nitin Nabin) ने बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपका एक-एक मत अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कि आज बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपका एक-एक मत अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता एक बार फिर विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त करेगी तथा विकास की इस निरंतर यात्रा को नई शक्ति प्रदान करेगी। उन्होंने आगे लिखा कि मैं बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया विधानसभा के सभी सम्मानित मतदाताओं, विशेषकर युवाओं व मातृशक्ति से आग्रह करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।’

मतदाताओं से ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ की अपील : सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर के मतदाताओं से ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर जागरूक मतदाता की भागीदारी से ही संभव है, इसलिए सभी नागरिक अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

पढ़ें :- Zero-Tolerance Policy : योगी सरकार ने पांच तहसीलदार को किया निलंबित, 13 को थमाया नोटिस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...