1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Basant Panchami Upay: बसंत पंचमी के दिन इसलिए होता है पीले रंग का विशेष महत्व, जरुर करें ये उपाय

Basant Panchami Upay: बसंत पंचमी के दिन इसलिए होता है पीले रंग का विशेष महत्व, जरुर करें ये उपाय

इस साल बसंत पंचमी का त्यौहार 14 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन बंसत ऋतु की शुरुआत होती है। इसलिए इसे बसंत पंचमी कहा जाता है। इस दिन लोग पीले रंग के वस्त्र और पीले रंग का भोजन करते है। पर क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Basant Panchami Upay:  इस साल बसंत पंचमी का त्यौहार 14 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन बंसत ऋतु की शुरुआत होती है। इसलिए इसे बसंत पंचमी कहा जाता है। इस दिन लोग पीले रंग के वस्त्र और पीले रंग का भोजन करते है। पर क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन पीले रंग के वस्त्र और भोजन करने का विशेष महत्व होता है। क्योंकि पीला रंग शुभ, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। पीला रंग सूर्य़ का रंग भी होता है। इसे ऊर्जा और जोश का प्रतीक माना जाता है। बसंत आते ही ठंड कम होने लगती है और फूलों और पेड़ों में नयी पत्तियां नजर आती है।

बसंत पचंमी (Basant Panchami)  के दिन करना चाहिए ये उपाय

बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन दूध में हल्दी मिलाकर मां सरस्वती का अभिषेक करना चाहिए। सुखी दांपत्य जीवन और करियर में सफलता के लिए यह सबसे बेहतरीन उपाय है।
छात्र छात्रों को बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना करना चाहिए। उन्हें मां सरस्वती को पीले रंग का गेंदा का फूल चढ़ाना चाहिए।
इतना ही नहीं इस दिन मां सरस्वती को बेसन, या फिर पीले रंग का भोग लड्डडू आदि भोग लगाना चाहिए।
बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। इतना ही नहीं केला, पीले फूल, पीले कपड़े, या पढ़ाई से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...