1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने किया कंफर्म; भारतीय जर्सी पर होगा ICC का आधिकारिक Logo

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने किया कंफर्म; भारतीय जर्सी पर होगा ICC का आधिकारिक Logo

ICC's official logo on the Indian Jersey: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की जर्सी को लेकर नया विवाद पर बीसीसीआई ने अपना रुख साफ़ कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करेगी। यानी टीम की जर्सी पर मेजबान का नाम होगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

ICC’s official logo on the Indian Jersey: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की जर्सी को लेकर खड़े हुए विवाद पर बीसीसीआई (BCCI) ने अपना रुख साफ़ कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करेगी। यानी टीम की जर्सी पर मेजबान का नाम होगा।

पढ़ें :- खड़गे बोले- ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में शिकायत दर्ज; अमित शाह से सम्राट चौधरी तक ने घेरा

दरअसल, पीसीबी और बीसीसीआई के बीच भारतीय जर्सी को लेकर आईसीसी ने प्रतिक्रिया दी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी के अधिकारी ने कहना है, “टूर्नामेंट का लोगो अपनी जर्सी पर लगाना हर टीम की जिम्मेदारी है। सभी टीमों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य है।” नियमों के अनुसार, आईसीसी टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले रही टीमों को अपनी जर्सी पर मेजबान देश का नाम लिखना होता है, चाहे मैच कहीं भी हो।

क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करेगी, खासकर आधिकारिक लोगो के संबंध में। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि भारतीय जर्सी पर आधिकारिक आईसीसी लोगो होगा, जिसमें पाकिस्तान की छाप भी शामिल है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हम आईसीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।”

रिपोर्ट में बताया गया कि बीसीसीआई सचिव सैकिया से जब पूछा गया कि आईसीसी के आधिकारिक लोगो के नीचे पाकिस्तान लिखा है, तो उन्होंने दोहराया, “हम आईसीसी के निर्देशों का पालन करेंगे।” सैकिया के इस बयान से भारत द्वारा आधिकारिक लोगो पर आपत्ति दर्ज कराने को लेकर मचे बवाल पर विराम लग गया है। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान है जो 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जाएगी। हालांकि, भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी।

पढ़ें :- लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौके पर मौत, एक को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...