HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी इनके अंदर ‘जिन्ना’ की आत्मा घुस गई है…सीएम योगी का बड़ा हमला

कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी इनके अंदर ‘जिन्ना’ की आत्मा घुस गई है…सीएम योगी का बड़ा हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी इनके अंदर 'जिन्ना' की आत्मा घुस गई है। जिन्ना ने देश का विभाजन करने का पाप किया था, इसलिए वह अंतिम समय में घुट-घुट कर मरा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी इनके अंदर ‘जिन्ना’ की आत्मा घुस गई है। जिन्ना ने देश का विभाजन करने का पाप किया था, इसलिए वह अंतिम समय में घुट-घुट कर मरा था। वही पाप आज ये लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, समाज को बांट रहे हैं। सामजिक ताने बाने को छिनभिन्न कर रहे हैं।

पढ़ें :- IAS Transfer: UP में 29 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, बदले गए कई जिलों के डीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज जब देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तब ये लोग समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। 2014 में पीएम मोदी के आने के बाद से देश नई बुलंदियों की तरफ आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ समूचा विपक्ष समाज में जाति का विष घोल कर अराजकता फैलाने का कार्य कर रहा है।

इसके साथ ही सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को ‘दंगा प्रदेश’ बना दिया था। आज उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। जिस उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, आज वह देश का अग्रणी प्रदेश बन चुका है। विकास में कोई क्षेत्र पिछड़ नहीं पाएगा, विकास द्वार-द्वार तक पहुंचेगा…देश के विकास में बाधक तत्वों को आगे नहीं बढ़ने देना है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री ने आज अलीगढ़ में 5,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र, उद्यमियों को ₹35 करोड़ से अधिक का ऋण एवं 1,500 से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट/स्मार्टफोन के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को धनराशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर खेरेश्वर महादेव की पावन धरा जनपद अलीगढ़ की विकास-यात्रा को और गति देते हुए ₹705 करोड़ की 305 जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी हुआ।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...