HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Beauty Secret of Japanese Girls: अपनी उम्र से आधा दिखने के लिए जापानी लड़कियां खाती हैं ये चीजें

Beauty Secret of Japanese Girls: अपनी उम्र से आधा दिखने के लिए जापानी लड़कियां खाती हैं ये चीजें

जापान की लड़कियों की स्किन ग्लोईंग और काफी खूबसूरत होती है। जापान की लड़कियां खूबसूरती के मामले में हमेशा अपनी उम्र से आधी की नजर आती है। इतना ही नहीं वहां की लड़कियों को मोटापा भी नहीं आता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Beauty Secret of Japanese Girls:  जापान की लड़कियों की स्किन ग्लोईंग और काफी खूबसूरत होती है। जापान की लड़कियां खूबसूरती के मामले में हमेशा अपनी उम्र से आधी की नजर आती है। इतना ही नहीं वहां की लड़कियों को मोटापा भी नहीं आता है। इसके पीछे उनकी केयर और खान पान होता है। पर क्या आप जानते है खूबसूरत और हेल्दी स्किन के पीछे का राज क्या है।

पढ़ें :- benefits of applying potato juice: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है आलू, रस लगाने से टैनिंग से मिलता है छुटकारा

जापानी लोग बैलेंस डाइट लेते हैं। जापानी लोग खाना खाने का तरीका बाकियों से एकदम अलग है। जापानी लोग खाने को बहुत ही धीरे धीरे और चबा चबा कर खाते हैं। इससे भोजन कैलोरी में सही तरीके से तब्दील हो जाता है।

इससे उनका पाचन तंत्र बेहतर रहता है। जापान में लोग खाने को स्वाद नहीं बल्कि पेट भरने के लिए खाते है। वो सौ फीसदी कभी नहीं खाते। एक बार के भोजन में वो पेट से 30 फीसदी कम खाते हैं। मतलब जापानी लोग अपनी भूख से कम खाना खाते हैं।

जबकि भारत में खाना अच्छा लग जाएं तो अधिक खाने से परहेज नहीं करते। इसके लिए वो अपने भोजन को छोटी प्लेट में लेते हैं ताकि भोजन ज्यादा ना आए और उनका पेट पूरी तरह ना भरे। इसके साथ साथ जापानी लोग चाय को खास महत्व देते है। वो दिन में कई बार चाय पीते हैं। ये चाय एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होती है जो एनर्जी देने के साथ साथ शरीर को फ्री रेडिकल्स से दूर रखती है और शरीर कम बीमार पड़ता है।

जापानी लोग सुबह शानदार भोजन करते हैं ताकि उन्हें दिन भर के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिल सके। जापान के लोग ब्रेकफॉस्ट में अधिकतर घरों में उबले हुए चावल, ओट्स और बॉइल्ड फिश खाई जाती है। इससे पेट देर तक भरा रहता है और शरीर को ढेर सारा फाइबर भी मिलता है।

पढ़ें :- Getting rid of split ends: दो मुंहे बालों से परेशान हैं तो ट्राई करें घर में मौजूद चीजों से बने ये हेयर पैक

इसके अलावा जापानी सोया फूड्स को ज्यादा महत्व देते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट के साथ साथ ढेर सारा प्रोटीन होता है और ये हेल्दी फैट का एक बेहतरीन सोर्स है। ये शरीर को काफी देर तक के लिए एनर्जी देता है।

इतना ही नहीं जापान के लोगों का खाना पकाने का तरीका भी बेहद अलग है। जापान के लोग बहुत ही कम तेल में खाना पकाते है। इतना ही नहीं उनका भोजन स्टीमिंग, बॉइलिंग, स्टिर फ्राइंग और फरमेंटिंग वाला होता है इससे वहां के लोगों को मोटापा जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...