1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नामांकन दाखिल करने से पहले बोले बी सुदर्शन रेड्डी, ‘संख्या मायने रखती, सभी मेरा समर्थन करेंगे यह विचारधारा की लड़ाई है…’

नामांकन दाखिल करने से पहले बोले बी सुदर्शन रेड्डी, ‘संख्या मायने रखती, सभी मेरा समर्थन करेंगे यह विचारधारा की लड़ाई है…’

B Sudarshan Reddy files nomination: इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी आज नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने चुनाव में पूर्ण समर्थन की उम्मीद जतायी। बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूँ, इसलिए मुझे विश्वास है कि सभी मेरा समर्थन करेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

B Sudarshan Reddy files nomination: इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी आज नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने चुनाव में पूर्ण समर्थन की उम्मीद जतायी। बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूं, इसलिए मुझे विश्वास है कि सभी मेरा समर्थन करेंगे।

पढ़ें :- तालिबानी सरकार ने पाकिस्तान को दी हवाई हमले की खुली चुनौती, पाक की सेना ने अफगान पर हवाई हमला कर 19 निर्दोष लोगों की जान ली

इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार,बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “संख्याएं मायने रखती हैं। बेशक, मुझे उम्मीद है। चूंकि मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूँ, इसलिए मुझे विश्वास है कि सभी मेरा समर्थन करेंगे…मैंने कल यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर दी थी। यह विचारधारा की लड़ाई है।” वहीं, सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने से पहले प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने मंगलवार को सुदर्शन रेड्डी को एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत एनडीए के कई अन्य सांसद उनके साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने।

 

पढ़ें :- यूजीसी ने इन 32 यूनिवर्सिटी को बताया फर्जी, जानें- 'गलगोटिया' का नाम है या नहीं?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...