1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे 8 आतंकी तमिलनाडु और बंगाल से गिरफ्तार, पाक-बांग्लादेश से जुड़े तार

देश में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे 8 आतंकी तमिलनाडु और बंगाल से गिरफ्तार, पाक-बांग्लादेश से जुड़े तार

Eight suspected terrorists arrested : दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों की मदद से एक बड़ी आतंकवादी साजिश रचने का आरोप है। इनमें एक एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। गिरफ्तार संदिग्धों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल से दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'ऐसे विकास का आचार लगाइएगा...' दिल्ली में कांस्टेबल ने बिहार के युवक की हत्या की तो खेसारी ने जनप्रतिनिधियों को खूब सुनाया

दिल्ली पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल नाम के छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जो एंटी-सोशल एक्टिविटी में शामिल हैं। वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। दो आरोपियों को उथुकुली से, तीन को पल्लदम से और एक को थिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। वे नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे।

पुलिस के ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। सभी आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है; जांच जारी है। इनको सोमवार तक दिल्ली लाये जाने की संभावना है। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है, उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में “फ्री कश्मीर” के पोस्टर लगाए गए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...