1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of almond peel: बादाम के छिलकों में भी छिपा है पोषक तत्वों का खजाना, बिना छिले बादाम खाने के होते हैं ये फायदे

Benefits of almond peel: बादाम के छिलकों में भी छिपा है पोषक तत्वों का खजाना, बिना छिले बादाम खाने के होते हैं ये फायदे

बादाम सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये सभी लोग जानते है। कुछ लोग बादाम को भिगोकर खाते है तो कुछ लोग ऐसे ही। वहीं कुछ लोग बादाम के छिलके हटाकर खाना पसंद करते है तो कुछ छिलके के साथ। सेहत के लिए अधिक क्या फायदेमंद होता है बादाम को छिलके के साथ खाना या फिर छिलके को हटाकर।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of almond peel: बादाम सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये सभी लोग जानते है। कुछ लोग बादाम को भिगोकर खाते है तो कुछ लोग ऐसे ही। वहीं कुछ लोग बादाम के छिलके हटाकर खाना पसंद करते है तो कुछ छिलके के साथ। सेहत के लिए अधिक क्या फायदेमंद होता है बादाम को छिलके के साथ खाना या फिर छिलके को हटाकर।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

बादाम के छिलके में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन को बेहतर करता है। इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते है। इतना ही नहीं छिलके वाला बादाम खाने से शुगर भी कंट्रोल हो सकती है।

बादाम के छिलके में टैनिन्स मौजूद होते है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकते है। कुछ लोगो को छिलका पचाने में दिक्कत हो सकती है, जिससे गैस या अपच हो सकता है।

बादाम का छिलका हटाने से तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। भीगे बादाम में मौजूद एंजाइम एक्टिवेट हो जाते है, जिससे यह पचाने में आसान हो जाता है।बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए बादाम छिलकर खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है। सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं, छिलका हटाने से थोड़ा बहुत फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट कम हो सकते हैं।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...