HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of bathing with cold water: गर्म पानी से नहीं बल्कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना होता है फायदेमंद

Benefits of bathing with cold water: गर्म पानी से नहीं बल्कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना होता है फायदेमंद

हेल्थ एक्पर्ट के अनुसार सर्दियों के दौरान ठंडे पानी से नहाना पूरी तरह से नॉर्मल है। इससे न सिर्फ मांसपेशियों का तनाव दूर होता है। बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of bathing with cold water: सर्दियों के मौसम में कई लोगो गर्म पानी से नहाना शुरु कर देते है। स्वास्थ्य के लिए डेली नहाना बेहद जरुरी होता है। वहीं ठंडे पानी से नहाने के नाम से ही कंप कपी छूट जाती है। पर क्या आप जानते हैं सर्दियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से कई फायदे होते हैं।

पढ़ें :- Benefits of eating Dahi Roti: गर्मियों में करें दही रोटी का भोजन, दूर होंगी बीमारियां, शरीर को मिलेगी ठंडक

ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाना शुरु कर दें। हालांकि गर्म पानी से नहाने के कई सारे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। एक वेबसाइट में प्रकाशित लेख के अनुसार कई लोगो को लगता है कि अगर वे सर्दियों में ठंडे पानी (cold water) से नहाने से नुकसान हो सकता है। हालांकि हेल्थ एक्पर्ट के अनुसार सर्दियों के दौरान ठंडे पानी (cold water)  से नहाना पूरी तरह से नॉर्मल है। इससे न सिर्फ मांसपेशियों का तनाव दूर होता है। बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

आप अगर ठंडे पानी (cold water)  से नहाते हैं। शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की तादाद बढ़ जाती है और मेटॉबॉलिज्म रेट भी बढ़ता है। दरअसल ठंडे पानी से जब आप नहाते हैं तो शरीर खुद को गर्म करने की कोशिश करता है और इस प्रोसेस में व्हाइट ब्लड सेल्स रिलीज करता है, जिससे इम्युनिटी बेहतर होता है।

ठंडे पानी (cold water) से नहाने से हमारी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है और मूड को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। ब्लड प्रेशर कम करने में हेल्प करता है। इसके अलावा मांसपेशियों की रिकवरी होती है। ठंडे से पानी से नहाने से बाल और स्किन के लिए फायदा करता है।

नोट- जिन लोगो की इम्युनिटी कमजोर हो उन्हें ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। सर्दी, जुकाम औ बुखार होने का डर रहता है।

पढ़ें :- World Thalassemia Day: क्या होती है थैलेसीमिया बीमारी, इसके लक्षण और इलाज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...