1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of drinking basil water: सुबह सुबह तुलसी का पानी पीने से होते हैं शरीर को कई गजब के फायदे

Benefits of drinking basil water: सुबह सुबह तुलसी का पानी पीने से होते हैं शरीर को कई गजब के फायदे

तुलसी को सनातन धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां तुलसी का पौधा लगा होता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है घर में सुख समृद्धि आती है।वहीं आयुर्वेद में तुलसी के पौधों को औषधी माना गया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking basil water: तुलसी को सनातन धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां तुलसी का पौधा लगा होता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है घर में सुख समृद्धि आती है।वहीं आयुर्वेद में तुलसी के पौधों को औषधी माना गया है।

पढ़ें :- Video-बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पर चढ़ा GEN-Z ट्रेंड का रंग, छात्र प्रदर्शन के दौरान वायरल रील को किया रीक्रिएट

इसका सेवन करने से शरीर की तमाम दिक्कतें दूर होती हैं। मौसमी सर्दी जुकाम, बुखार और कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।इसलिए कई घरों में चाय में तुलसी की पत्ती डाल कर पिया जाता है। इसी तरह तुलसी का पानी पीने से भी सेहत को कई फायदे होते हैं।

तुलसी का पानी पीने से या इसका सेवन करने से मेंटल स्ट्रेस कम होता है।तुलसी की पत्तियों में एडाप्टोजेंस अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो तनाव को कम करने में हेल्प करता है। इतना ही नहीं तुलसी का पानी पीने से पाचन बेहतर होता है। एसिड रिफलक्स को संतुलित करता है और पीएच लेवल को बनाए रखने में हेल्प करता है।

साथ ही तुलसी का पानी पीने से मुंह से आने वाली बद्बू से छुटकारा मिलता है। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण सांसो की बद्बू को दूर करने में मदद करते है। सुबह सुबह तुलसी का पानी पीने से यह माउथ फ्रेशनर का काम करता है। तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट्स पायेजाते है। एंटी बैक्टीरियल गुण की लजह से शरीर को इंफेक्शन से बचाता है।

पढ़ें :- Video Viral : रोडवेज बस को कपल ने बना लिया OYO, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराज़गी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...