1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Eating Corn: बारिश में भुट्टा खाते समय कभी सोचा है इसे खाने से सेहत को मिलता है फायदा

Benefits of Eating Corn: बारिश में भुट्टा खाते समय कभी सोचा है इसे खाने से सेहत को मिलता है फायदा

भुट्टा लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण करने में हेल्प करता है। इसके अलावा आंतों में बैक्टीरिया या बीमारी फैलाने वाले जीवाणु को खत्म करता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Eating Corn: बारिश के मौसम में चार चांद लगाने का काम करता है भुट्टा। ऊपर से इस पर नींबू और नमक लगा कर खाया जाय तो फिर क्या कहने है। पर क्या आप जानते है स्वाद के लिए खाए जाने वाले भुट्टा (Corn) सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

भुट्टा में विटामिन दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। भुट्टा (Corn)  का सेवन करने से पेट के अल्सर से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा कार्नफ्लेक्स के रुप में इसका सेवन करने से दिल के रोगों से छुटकारा दिलाता है। भुट्टे में विटामिन बी और फॉलिक एसिड होता है जिससे खून की कमी दूर होती है।

इसके अलावा आयरन की कमी को पूरी करने का काम करता है। भुट्टा (Corn)  लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण करने में हेल्प करता है। इसके अलावा आंतों में बैक्टीरिया या बीमारी फैलाने वाले जीवाणु को खत्म करता है।

जिससे कब्ज बवासीर जैसी पाचन संबंधी परेशानियां नहीं होती है। इसके अलावा भुट्टा (Corn)  दांत और मसूड़ों को भी मजबूत करने में हेल्प करता है। ऊर्जा मक्के में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा का मेन पावर हाउस माना जाता है।भुट्टा (Corn)  खाने से पेट भरा भरा लगता है इसके अलावा इससे एनर्जी भी मिलती है।

पढ़ें :- Benefits of drinking clove water: डेली सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...