HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of red lentils: सेहत और स्वाद से भरपूर होती हैं लाल मसूर की दाल, खाने से होते हैं शरीर को कई फायदे

Benefits of red lentils: सेहत और स्वाद से भरपूर होती हैं लाल मसूर की दाल, खाने से होते हैं शरीर को कई फायदे

अधिकतर भारतीय परिवारों में डेली दालों का सेवन किया जाता है। वहीं कई लोग डेली बदल बदल कर अलग अलग दाल खाना पसंद करते है। जो खाने में स्वादिष्ट तो होती ही शरीर को शक्ति भी प्रदान करती हैं। ऐसी दाल है लाल मसूर की दाल। लाल मसूरी की दाल खनिज और प्रोटीन से भरपूर होती है। शरीर को भी सेहतमंद रखती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर भारतीय परिवारों में डेली दालों का सेवन किया जाता है। वहीं कई लोग डेली बदल बदल कर अलग अलग दाल खाना पसंद करते है। जो खाने में स्वादिष्ट तो होती ही शरीर को शक्ति भी प्रदान करती हैं। ऐसी दाल है लाल मसूर की दाल। लाल मसूरी की दाल खनिज और प्रोटीन से भरपूर होती है। शरीर को भी सेहतमंद रखती है।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

जो लोग अपना वेटलॉस करना चाहते है यह दाल उनके लिए अधिक फायदेमंद हो सकती है। लाल मसूर दाल फाइबर से भरपूर होती है।इसलिए इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही लाल मसूर पाचन को भी बेहतर करती है।

कब्ज की समस्या नहीं होती है। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। लाल मसूर की दाल का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। इसका सेवन करने से स्किन पर बढ़ी उम्र के असर को कम करती है।

लाल मसूर मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्वों और खनिजों से भरे होते हैं जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत करने और हड्डियों की चोट, फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा लाल मसूर की दाल का सेवन करने से आंखो की रोशनी बढ़ती है और हार्ट को भी हेल्दी रखता है।

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...