1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Best Selling Smartphones List: साल 2024 में इन कंपनियों के बिके सबसे ज्यादा स्मार्टफोन; देखें- टॉप 10 ब्रांड्स की लिस्ट

Best Selling Smartphones List: साल 2024 में इन कंपनियों के बिके सबसे ज्यादा स्मार्टफोन; देखें- टॉप 10 ब्रांड्स की लिस्ट

Best Selling Smartphones List: दुनियाभर के स्मार्टफोन ब्रांड हर साल अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च करती हैं। जिसकी वजह से साल दर साल इन कंपनियों में कंपटीशन बढ़ता जा रहा है। इस बीच काउंटरप्वाइंट की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो गया है कि पिछले साल किस कंपनी ने सबसे ज्यादा फोन बेचे हैं। आइये, साल 2024 के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोंस की लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

Best Selling Smartphones List: दुनियाभर के स्मार्टफोन ब्रांड हर साल अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च करती हैं। जिसकी वजह से साल दर साल इन कंपनियों में कंपटीशन बढ़ता जा रहा है। इस बीच काउंटरप्वाइंट की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो गया है कि पिछले साल किस कंपनी ने सबसे ज्यादा फोन बेचे हैं। आइये, साल 2024 के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोंस की लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- Chrome browser inbuilt Gemini : क्रोम ब्राउजर में मिलेगा इनबिल्ट Gemini, भारतीय भाषाओं के समर्थन के साथ किया पेश

काउंटरप्वाइंट की लेटेस्ट ग्लोबल हैंडसेट मॉडल सेल ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-10 की बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोंस की लिस्ट में एप्पल के 6 आईफोन्स  हैं, जबकि सैमसंग के 4 स्मार्टफोन्स हैं। वहीं, आईफोन 15 साल 2024 का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बनकर उभरा है।

1- iPhone 15: यह पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। इस आईफोन मॉडल के 128GB वैरिएंट को फ्लिपकार्ट से 59,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। iPhone 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप- 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का सेकेंडरी लेंस मौजूद है।

2- iPhone 15 Pro Max: यह साल 2024 के दौरान दूसरा सबसे ज्यादा खरीदना वाला फोन बना है। इस फोन को अमेजन से 1,28,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 23 घंटे के बैटरी बैकअप यूएसबी 3 चार्जिंग पोर्ट का फीचर और 29 घंटे की चार्जिंग मिलेगी। फोन में इमरजेंसी SOS, क्रैश डिडेक्शन, ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मिलता है।

3- iPhone 15 Pro: यह पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने स्मार्टफोन की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा है। इसको रिलायंस डिजिटल से 1,19,900 रुपये में खरीद सकते हैं। यह मॉडल हेक्सा-कोर ऐप्पल ए17 प्रो प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए आईपी68 रेटिंग है।

पढ़ें :- MediaTek Dimensity 7360 Turbo SoC और 6.75 इंच Dotch LCD डिस्प्ले के साथ Vivo Y51 Pro भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत

4- Samsung Galaxy A15 5G: सैमसंग का बेस्ट सेलिंग फोन साल 2024 का सबसे ज्यादा बिकने वाला चौथा फोन है। फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वर्जन को फ्लिपकार्ट से 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप- 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का शूटर है। 13 MP का फ्रंट कैमरा है।

5- iPhone 16 Pro Max: पिछले साल लॉन्च हुई आईफोन 16 सीरीज का यह डिवाइस 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स की लिस्ट में पाचवें नंबर पर है। जिसे जियोमार्ट पर 1,30,990 रुपये में बेचा जा रहा है। यह Apple A18 Pro चिपसेट के साथ आता है। इसके अलावा, फोन के पिछले हिस्से पर 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का एक अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा सेंसर और 12MP तीसरा बैक कैमरा है।

6- Samsung Galaxy A15 4G: यह सैमसंग फोन इस लिस्ट का छठा बेस्ट सेलिंग फोन है। इसमें 50MP का कैमरा, Octa-Core प्रोसेसर मिलता है।

7- Samsung Galaxy S24 Ultra: इस लिस्ट में आठवें नंबर पर सैमसंग का यह प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसको अमेजन से अभी 99,997 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 12GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज के साथ आता है। सैमसंग S Pen भी मिलता है।

8- iPhone 14: आईफोन का यह मॉडल इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। यह फोन 48,290 रुपये में जियोमार्ट पर मिल रहा है। इसमें Hexa-Core Avalanche प्रोसेसर, डिजिटल जूम, फेस डिटेक्शन, Touch To Focus, वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑटो फ्लैश, ऑटो फोकस को सपोर्ट करता है।

पढ़ें :- 'प्रीपेड रिचार्ज कस्टमर्स के साथ हो रही लूट...' संसद में राघव चड्ढा ने उठाया इनकमिंग बंद होने और सिर्फ 28 दिन की वैधता का मुद्दा

9- iPhone 16 Pro: इस लिस्ट में 9वें आईफोन 16 प्रो है। अमेजन पर इस फोन की कीमत 1,12,900 रुपये है। इसमें पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स, A18 Pro चिपसेट दिया गया है। यह आईफोन मॉडल लेटेस्ट iOS 18 पर चलता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा, 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। फ्रंट में इसमें 12MP का सेल्फी शूटर दिया गया है।

10- Samsung Galaxy A05: सैमसंग का यह फोन सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में 10वें स्थान पर है। यह बजट फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी और 50MP मेन, 2MP डेप्थ और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...