1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की बिल्ली संग फोटो प्रतापगढ़ से वायरल, इसके बाद सियासत हुई गर्म

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की बिल्ली संग फोटो प्रतापगढ़ से वायरल, इसके बाद सियासत हुई गर्म

कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) प्रतापगढ़ के देल्हुपुर बॉर्डर पहुंची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। वहीं राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान उनकी फोटो एक बिल्ली के संग वायरल हो गई।

By santosh singh 
Updated Date

प्रतापगढ़। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) प्रतापगढ़ के देल्हुपुर बॉर्डर पहुंची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। वहीं राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान उनकी फोटो एक बिल्ली के संग वायरल हो गई। वायरल फोटो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के संग सीएलपी लीडर विधायक आराधना मिश्र मोना (CLP Leader MLA Aradhana Mishra Mona) भी नजर आ रही है।

पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक 

वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा जब कर के अंबेडकर चौराहे पर पहुंची तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चॉकलेट खाते हुए नज़र आये। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बिल्ली संग फोटो वायरल होने के बाद सियासत गर्म हो गई है और लोग इसके कई सारे मायने निकल रहे हैं। भाजपा के कई नेताओं ने इस फोटो को टैग करने के साथ ही तंज कसा और बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चाहे जितनी न्याय यात्रा कर लें, लेकिन 2024 में भाजपा (BJP) 400 से अधिक सीट लाकर एक बार फिर से देश में हो रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज लीडर प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) के क्षेत्र रामपुर खास में हजारों की संख्या में उमड़े कांग्रेसी समर्थकों ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  का स्वागत किया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, कांग्रेस समर्थकों में जबरदस्त उत्साह था।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा जब लालगंज के इंदिरा चौक पहुंचने पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जातिजनगणना के बारे में बयान दिया। कहा कि भाजपा भ्रम फैला रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राम मंदिर के लोकार्पण पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर में न ही दलितों और न ही किसानों का चेहरा देखा। वहां सिर्फ केवल अडानी व अंबानी समेत कई बड़े नेता दिखे होगें। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने पीएम मोदी (PM Modi) पर तंज कसा और कहा कि यदि कोई दलित आगे बढ़ने का प्रयास करेगा तो ईडी, सीबीआई व फोर्स को आगे सरकार आगे करके उनका मुह बंद कर दिया जाएगा।

 

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने प्रदेश के 5 जिलों में नई जेल, 17 नगर निगमों को संचालित होंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...