1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bharat Jodo Nyay Yatra : तेजस्वी यादव ने संभाली ड्राइविंग सीट बगल में बैठे राहुल, बिहार को दिया बड़ा संदेश

Bharat Jodo Nyay Yatra : तेजस्वी यादव ने संभाली ड्राइविंग सीट बगल में बैठे राहुल, बिहार को दिया बड़ा संदेश

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) इन दिनों बिहार में है। उन्होंने सासाराम जिले में रोड शो किया। जिसमें उन्हें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का साथ मिला। तेजस्वी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’  (Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल हुए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सासाराम।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) इन दिनों बिहार में है। उन्होंने सासाराम जिले में रोड शो किया। जिसमें उन्हें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का साथ मिला। तेजस्वी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’  (Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल हुए हैं। यही नहीं, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राहुल की लाल रंग की गाड़ी खुद ड्राइव की है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाली। एक तरह से यह साफ संदेश था कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इंडिया गठबंधन से बाहर जाने के बाद अब बिहार में गठबंधन की ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी यादव ही मौजूद रहेंगे।

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं

आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कैमूर के दुर्गावती प्रखंड के धनेछा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वहीं जानकारी यह भी है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कैमूर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)के साथ मंच साझा करेंगे।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आज दूसरी बार बिहार पहुंची है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान पहली बार जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) किशनगंज, पूर्णिया यानी कि सीमांचल पहुंचे थे, इस दौरान सरकार बदल रही थी। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पाला बदल रहे थे। पूर्णिया की रैली में पहले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के जाने की चर्चा थी, यानी की बिहार में इंडिया गठबंधन की विपक्ष की पहली संयुक्त रैली होने वाली थी, लेकिन ठीक उसके पहले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पाला बदल लिया। ऐसे में न तो उस रैली में इंडिया गठबंधन के अगुआ नीतीश कुमार ही गए और न ही तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) । इस बीच सरकार बदल गई।

देशभर में कई राज्यों में घूम-घूम कर विपक्षी नेताओं को एकजुट कर पटना में 23 जून 2023 को विपक्ष की पहली बैठक करने वाले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही विपक्षी गठबंधन से न सिर्फ बाहर हो गए बल्कि तेजस्वी यादव बिहार की सत्ता से भी बाहर हो गए। अब बिहार में तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के या यूं कहें कि इंडिया गठबंधन के नेता हैं। बिहार में हमेशा गठबंधन में कांग्रेस छोटे भाई की ही भूमिका में रही है। ऐसे में आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाल कर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने यह संकेत दे दिया है की बिहार में गठबंधन की ड्राइविंग सीट पर भी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ही हैं।

पढ़ें :- अखिलेश का नाम लिए बगैर पल्लवी का बड़ा अटैक, बोलीं- अगर हिम्मत है कन्नौज नहीं बनारस से लड़ें चुनाव,हम देंगे समर्थन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...