HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Big Accident: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, नदी में ट्रक गिरने से पांच लोगों की मौत, 36 लोग घायल

Big Accident: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, नदी में ट्रक गिरने से पांच लोगों की मौत, 36 लोग घायल

मध्यप्रदेश के दतिया में एक ट्रक नदी में अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत और 36 लोगों के घायल होने की खबर है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार ट्रक में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मध्यप्रदेश के दतिया में एक ट्रक नदी में अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत और 36 लोगों के घायल होने की खबर है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार ट्रक में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर

जानकारी के अनुसार बुहारा गांव के पास नदी पर पुल का निर्माण चल रहा था। टीकमगढ के जतारा गांव से बारात लेकर लौट रहा ट्रक पुल के पास अनियंत्रित हो गया और रेलिंग को तोड़कर पलट गया। इस हादसे से ट्रक में सवार पांच लोगो की मौत हो गई जबकि अन्य 36 लोग घायल हो गए। ट्रक में करीब 50 लोग सवार थे।

यह हादसा दतिया के दपरसडा थाना के बुहारा गांव की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य किया। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच चल रही है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अफसरों से बात कर बचाव कार्य तेज करने और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...