1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big Accident in Agra : खेरागढ़ में मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Big Accident in Agra : खेरागढ़ में मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम

यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा होने की खबर है। खेरागढ़ कस्बा (Kheragarh Town) के नगला उदैया मार्ग स्थित सुभाष अग्रवाल (Subhash Agarwal) के मकान की पट्टी (पत्थर) से बनी छत देर रात करीब 2:30 बजे अचानक गिर गई। छत गिरते ही चीख-पुकार मच गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा। यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा होने की खबर है। खेरागढ़ कस्बा (Kheragarh Town) के नगला उदैया मार्ग स्थित सुभाष अग्रवाल (Subhash Agarwal) के मकान की पट्टी (पत्थर) से बनी छत देर रात करीब 2:30 बजे अचानक गिर गई। छत गिरते ही चीख-पुकार मच गई।

पढ़ें :- यूपी में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा फिसड्डी

हादसे में महिला सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, उसका पुत्र आरुष (5), पुनीत (17) पुत्र ब्रजेश समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। आनन-फानन सभी को मलबे से निकाला गया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आरुष और पुनीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन लोग बाल-बाल बच गए। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...