1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big Accident in Amethi : अज्ञात वाहन से टकराई बस, पांच यात्रियों की मौत और दो की हालत नाजुक

Big Accident in Amethi : अज्ञात वाहन से टकराई बस, पांच यात्रियों की मौत और दो की हालत नाजुक

यूपी (UP) के अमेठी जिले (Amethi District) के शुकुल बाजार थाने (Shukul Bazar Police Station) से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर मंगलवार सुबह दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तो 11 अन्य घायल हो गए है।

By santosh singh 
Updated Date

अमेठी। यूपी (UP) के अमेठी जिले (Amethi District) के शुकुल बाजार थाने (Shukul Bazar Police Station) से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर मंगलवार सुबह दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तो 11 अन्य घायल हो गए है। घायलों में दो की हालत नाजुक है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर एसपी समेत अन्य अफसरों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

पढ़ें :- Hindu Raksha Dal: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उतरा हिंदू रक्षा दल, FIR को गलत बताते हुए दर्ज की आपत्ति

अमेठी (Amethi) के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह करीब दो बजे दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

एसपी अनूप सिंह (SP Anoop Singh) मौके पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। सूचना के बाद सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह (CMO Dr. Anshuman Singh) भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों का बेहतर उपचार कराने में जुट गए। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतकों के पहचान करवाने में जुटी है।

सीओ अतुल सिंह (CO Atul Singh) ने बताया कि मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात को चालू करवा दिया गया है। हादसा करने वाली गाड़ी मौके से फरार हो गई है। जिसकी तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद गिराए जाने पर बढ़ा तनाव, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...