1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024 : बाबा विश्वनाथ के दर्शन को लेकर बड़ा बदलाव, आप भी जान लें नया नियम

Lok Sabha Elections 2024 : बाबा विश्वनाथ के दर्शन को लेकर बड़ा बदलाव, आप भी जान लें नया नियम

वाराणसी लोकसभा चुनाव (Varanasi Lok Sabha Elections) की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं। इस बीच काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) प्रशासन की ओर से बाबा के दर्शन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

वाराणसी। वाराणसी लोकसभा चुनाव (Varanasi Lok Sabha Elections) की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं। इस बीच काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) प्रशासन की ओर से बाबा के दर्शन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

पढ़ें :- स्वच्छ आजमगढ़-स्वच्छ उत्तर प्रदेश के लिए अमूल्य जीवन संस्था ने की अनूठी पहल

मंदिर प्रशासन के अनुसार, लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)के अंतर्गत शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) स्थित गेट नंबर एक (ढूंढीराज गणेश) एवं गेट नंबर दो (सरस्वती द्वार) पर मतदान बूथ होने के कारण प्रवेश बंद रहेगा। बताया गया है कि उपरोक्त के दृष्टिगत मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) का दर्शन करने हेतु गेट नंबर चार का प्रयोग किया जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...